RTA ऑफिस मोहाली के तीन कर्मचारी सस्पेंड, विजिलेंस को मिली थी गड़बड़ी की शिकायत

मोहाली के सेक्टर-76 स्थित रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) दफ्तर के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। कुछ दिन पहले पुलिस ने चार एजेंटो को गिरफ्तार किया था जो लोंगों से वाहन की आरसी और लाइसेंस जल्दी बनवाने के लिए पैसे लेते थे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 02:05 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 02:05 PM (IST)
RTA ऑफिस मोहाली के तीन कर्मचारी सस्पेंड, विजिलेंस को मिली थी गड़बड़ी की शिकायत
पुलिस चार एजेंटों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली के सेक्टर-76 स्थित रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) दफ्तर के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में स्टेनोग्राफर कमलजीत सिंह, क्लर्क कुलदीप सिंह और गुरमेल सिंह शामिल हैं। उक्त कर्मचारी सेक्टर-82 स्थित आरटीए ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट ट्रैक व सेक्टर 78 स्थित हेडक्वार्टर में कार्यरत हैं।

आरटीए सुखविंदर कुमार ने बताया कि उक्त कर्मचारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते इन्हें निलंबित किया गया है। सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस से उक्त कर्मचारियों के खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत या पूछताछ संंबंधी निर्देश नहीं मिले है। ध्यान रहे कि आरटीए कार्यालय पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो और जिला पुलिस की पैनी नजर है। दोनों ही विभागों के रडार पर आरटीए के कई कर्मचारी हैं। आम लोगों से आरसी और लाइसेंस बनाने का काम तुरंत करवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने की शिकायतें मिल रही है।

बीते दिनों गिरफ्तार किए गए चार एजेंटों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ था। पुलिस ने चार आरोपितों तरनजीत सिंह, मनीश कुमार, हरजिंदर सिह और यशपाल शर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि विभाग के स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों उनके जरिये पैसे लेकर आरसी और लाइसेंस बनवाते थे। यह धंधा कई सालों से चल रहा था। लेकिन उक्त चार की गिरफ्तारी के बाद अधिकारी सख्त हो गए है। आरटीए सुखविंदर सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। जो भी कर्मचारी इस में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। मोहाली पुलिस की ओर से जो एजेेट गिरफ्तार किए गए है। उनसे पूछताछ में जो खुलासे हुए है उसके बाद पुलिस आरटीए के कई कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। इस मामले में गिरफ्तारियां हो सकती है।

chat bot
आपका साथी