गणतंत्र दिवस के बाद रिलीव होंगे यूटी पुलिस विभाग में दानिप्स कैडर के तीनों डीएसपी, अभी अहम विंग की जिम्मेदारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को यूटी पुलिस में तैनात दानिप्स कैडर के तीन अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया हैं। चंडीगढ़ में आने वाले तीन अफसर 2011 बैच के रजनीश जसवीर और नियति मित्तल का नाम शामिल हैं। दानिप्स कैडर के अधिकारी की नियुक्ति सिर्फ यूटी में ही होती है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:37 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:37 AM (IST)
गणतंत्र दिवस के बाद रिलीव होंगे यूटी पुलिस विभाग में दानिप्स कैडर के तीनों डीएसपी, अभी अहम विंग की जिम्मेदारी
यूटी पुलिस विभाग में दानिप्स कैडर के तीनों डीएसपी रिलीव होंगे।

चंडीगढ़, जेएनएन। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को यूटी पुलिस विभाग में तैनात दानिप्स कैडर के तीन अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया हैं। गणतंत्र दिवस के बाद तीनों डीएसपी को रिलीव कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ में तैनात डीएसपी सुखराज कटेवा, डीएसपी राजीव अबिष्ट और डीएसपी किशन कुमार के पास अहम विंग की जिम्मेदारियां हैं। जबकि, चंडीगढ़ में आने वाले तीन अफसर 2011 बैच के रजनीश, जसवीर और नियति मित्तल का नाम शामिल हैं। यूटी पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा का चार्ज डीएसपी सुखराज कटेवा, क्राइम ब्रांच का चार्ज राजीव अबिष्ट और डीएसपी सेंट्रल का चार्ज किशन कुमार के पास था। बता दें कि दानिप्स कैडर के अधिकारी की नियुक्ति सिर्फ यूटी में ही होती है। दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव तथा दादरा और नगर हवेली, पुड्डुचेरी में इनकी तैनाती होती है।

17 दिसंबर को तीन अफसरों का हुआ था ट्रांसफर

17 दिसंबर 2020 को चंडीगढ़ की एडिशनल डिप्टी कमिश्नर आइएएस नाजुक कुमार, एसपी सिटी विनीत कुमार और आइपीएस नेहा यादव का वीरवार मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर ने किया था। आइएएस नाजुक कुमार और उनके पति 2015 बैच के आइपीएस विनीत कुमार का मिजोरम ट्रांसफर किया गया था। जबकि, 2015 बैच की आइपीएस नेहा यादव को अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफर की गई थी।

नेहा यादव एसपी प्रमोट होते ही पुलिस विभाग ने आर्थिक अपराध शाखा, क्राइम अगेंस्ट वुमेन यूनिट और साइबर सेल का चार्ज दिया था। वही एसएसपी नीलांबरी जगदाले की तबादला होने पर एसपी सिटी विनीत कुमार ने शहर की कमान संभालते हुए ला एंड ऑर्डर बेहतर किया था। उनके पास एसपी आपरेशन और होमगार्ड का कमांडेट का चार्ज से रखा था। सभी को रिलीव कर दिया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी