चंडीगढ़ के मनीमाजरा में दो नहीं तीन दिन का हो गया वीकेंड लॉकडाउन, व्यापारियों ने की राहत पैकेज की मांग

चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन से व्यापारी वर्ग खासा परेशान है। क्योंकि सबसे ज्यादा नुकसान कारोबारियों को हो रहा है। ऐसे में मनीमाजरा के व्यापारियों की परेशानी ओर बढ़ गई है क्योंकि उनके लिए यह वीकेंड लॉकडाउन दो दिन नहीं बल्कि तीन दिन का हो गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 02:33 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 02:33 PM (IST)
चंडीगढ़ के मनीमाजरा में दो नहीं तीन दिन का हो गया वीकेंड लॉकडाउन, व्यापारियों ने की राहत पैकेज की मांग
वीकेंड लॉकडाउन को लेकर एतराज जताते मनीमाजरा के कारोबारी।

मनीमाजरा, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। शनिवार और रविवार को लगे इस लॉकडाउन के कारण कई व्यापारियों ने एतराज भी जताया है। बाजार बंद करने के कारण मुश्किल से पटरी पर लौट रही अर्थव्यवस्था पर करारी चोट है। हालांकि प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए मनीमाजरा के बाजार में जरूरी सामान की दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद रही।

उल्लेखनीय है क‌ि मनीमाजरा की मार्केट सप्ताह में सोमवार को बंद रहती है। इसके चलते मनीमाजरा के व्यापारियों के लिए यह लॉकडाउन दो दिन नहीं बल्कि तीन दिन का हो गया है। इसके कारण मनीमाजरा के व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है कि अब जो नुकसान होगा उसकी भरपाई कैसे होगी। वहीं, व्यापारियों ने प्रशासन और सरकार से राहत देने की मांग भी की है। 

----

"कोरोना के कारण व्यापार पहले ही नुकसान में चल रहा था। लोगों ने मुश्किल से घर से निकल कर खरीदारी करनी शुरू की थी। अभी अर्थव्यवस्था दोबारा पटरी पर लौट रही थी, लेकिन दोबारा से लॉकडाउन के कारण व्यापारियों में भय का मौहाल बन गया।

                                                                                                               -शुभम गोयल, व्यापारी

----

"पिछले साल करीब छह महीने व्यापार पूरी तरह ठप रहा। इसके बावजूद व्यापारियों ने सरकार को टैक्स और अपने यहां काम करने वाले लोगों को वेतन भी दिया। अब व्यापार दोबारा शुरू होने लगा तो सरकार ने फिर से लॉकडाउन लगा दिया। इसका असर इस बार बहुत बुरा पड़ेगा और इस बार नुकसान की भरपाई को काफी समय लग जाएगा।

                                                                                                                   -राजेश राणा, व्यापारी

----

"कोरोना महामारी में मार्केट बंद होने के वजह से घर का बजट बुरी तरह हिल गया था। पिछले साल तो किसी तरह हमने नुकसान झेल लिया, लेकिन इस बार लॉकडाउन के लगने से हो रहे नुकसान की भरपाई मुश्किल है। वीकेंड लॉकडाउन से छोटे से लेकर बड़े व्यापारी पर असर पड़ेगा। सरकार को व्यापारियों के कोई खास पैकेज देना चाहिए।

                                                                                     -एडवोकेट अमित गोयल, व्यापारी व वकील

----

"मार्केट में पहले की कोरोना का खौफ है। लोग पहले छुट्टी के दिनों में खरीदारी करने के लिए मार्केट आते थे। लेकिन अब शुक्रवार रात से सोमवार सुबह वीकेंड लॉकडाउन के चलते व्यापार पर बहुत असर पड़ेगा। पुलिस शांति व्यवस्था का हवाला देकर बाजार बंद करवा देती है। इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।

                                                                                                                        -राम कुमार, व्यापारी

chat bot
आपका साथी