47.2 एमएम बारिश में शहर का यह हाल, मानसूनी बारिश में क्या होगा

शुक्रवार रात हुई तेज बारिश ने एक बार फिर से निगम की पोल खोल कर रख दी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को 47.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM (IST)
47.2 एमएम बारिश में शहर का यह हाल, मानसूनी बारिश में क्या होगा
47.2 एमएम बारिश में शहर का यह हाल, मानसूनी बारिश में क्या होगा

जासं, चंडीगढ़ : शुक्रवार रात हुई तेज बारिश ने एक बार फिर से निगम की पोल खोल कर रख दी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को 47.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि अभी तो केवल 47.2 एमएम ही बारिश में शहर की सड़कों का यह हाल है तो फिर मानसून सीजन में क्या होगा।हर वर्ष मानसून में सड़कों पर लबालब पानी भरा रहता है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर वर्ष ड्रेनेज सिस्टम की ब्लॉकेज की वजह से यह समस्या खड़ी होती है, उसके बावजूद निगम की ओर से इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं किया जाता। हर वर्ष निगम केवल खानापूर्ति करके छोड़ देता है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर में साउथ और सेंट्रल रीजन में ड्रेनेज ब्लॉकेज की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। इसके अलावा स्लम एरिया में बारिश से बचने के लिए बनाए गए ड्रेनेज सिस्टम भी काम नहीं कर रहे है। ड्रेनेज लाइन में भरा कूड़ा

शहर में बने अधिकतर ड्रेनेज लाइन कूड़े के ढेर से भरे पड़े है। इस वजह से पानी की निकाय सही तरह से नहीं हो पा रही है। लेकिन इस ओर निगम ने ध्यान देना जरूरी नहीं समझा।यही कारण है कि मानसून में सड़के तलाब का रूप ले लेती है। निगम पूरे साल भर ड्रेनेज सिस्टम की सफाई नहीं करते और अंत में नजीता पूरा शहर देखता है।

यह रहेगा मौसम का मिजाज

- रविवार को बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा।

- सोमवार को बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा।

- मंगलवार को भी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा।

जो ड्रेनेज सिस्टम निगम के अंडर आते है, उनकी सफाई का काम जोरों पर चल रहा है। इस माह के अंत तक निगम के अंडर आने वाले ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से साफ हो जाएंगे। इसके साथ ही इस बार मानसून से निपटने के लिए निगम की तैयारियां पूरी है।

- रविकांत शर्मा, मेयर।

chat bot
आपका साथी