चंडीगढ़ की फैक्ट्री से 5 लाख कैश व अन्य सामान के साथ चाेर फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

फैक्ट्री मालिक शिव कुमार ने पांच लाख रुपये कैश कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए रखे थे। वह रात में फैक्ट्री बंद करके गए। अगले दिन सुबह उन्हें ताला टूटा मिला।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:01 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:01 PM (IST)
चंडीगढ़ की फैक्ट्री से 5 लाख कैश व अन्य सामान के साथ चाेर फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
चंडीगढ़ की फैक्ट्री से 5 लाख कैश व अन्य सामान के साथ चाेर फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

चंडीगढ़, जेएनएन। इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित एक फैक्ट्री से चोरों ने पांच लाख कैश, एक ड्रिल, एक वेल्डिंग मशीन व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फैक्ट्री मालिक शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पांच लाख रुपये कैश फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए रखे थे। वह मोहाली फेज-11 में रहते हैं। इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट नंबर 1043/ए में उनकी फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि सात अगस्त की रात को वह फैक्ट्री बंद करके घर चले गए थे। जब अगली सुबह सवा दस बजे वह फैक्ट्री आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा समान इधर-उधर फैला था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच पड़ताल शुरू की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

कंस्ट्रक्शन वर्क के दौरान नहीं रखा पड़ोसी के घर का ध्यान, मामला दर्ज

चंडीगढ़। पड़ोसी की कोठी को नुकसान पहुंचाने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9 मकान नंबर-148 निवासी एस मित्तल ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले ने अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू किया था।  इस दौरान उसने उनकी कोठी का ख्याल नहीं रखा। इस कारण उनकी कोठी की बुनियाद को नुकसान पहुंचा हैं। सेक्टर-3 पुलिस ने आरोपित मकान मालिक, कांट्रेक्टर व अन्य के खिलाफ धारा 336 427 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी