Weather Update Punjab & Chandigarh: कोहरे की चादर में लिपटा पंजाब व चंडीगढ़, तापमान गिरा

Weather Update Punjab Chandigarh पंजाब व चंडीगढ़ में घनी धुंध छाई हुई है। पाहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण राज्य में तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:35 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 04:06 PM (IST)
Weather Update Punjab & Chandigarh: कोहरे की चादर में लिपटा पंजाब व चंडीगढ़, तापमान गिरा
पंजाब व चंडीगढ़ कोहरे की चादर में लिपटे।

जेएनएन, चंडीगढ़। Weather Update Punjab & Chandigarh: पंजाब एवं चंडीगढ़ में जब लोग सुबह उठे तो बहार का नजारा कुछ और ही था। राज्य पूरी तरह से कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था। अभी भी कई जगह कोहरे के कारण बिजिविलटी बहुत कम है। वही, हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण पंजाब व चंडीगढ़ में शीतलहर चल रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, गत दिवस शुक्रवार को छह से सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के कारण 18 साल बाद जनवरी में दिन का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से पांच डिग्री तक कम है।

लुधियाना स्थित पीएयू के मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर सिद्धू के मुताबिक सोमवार तक शीतलहर जारी रहेगी। सुबह के समय कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दोपहर के समय कोहरे से राहत मिल सकती है। कहीं-कहीं सूर्यदेव दर्शन दे सकते हैं। 

चंडीगढ़ में वीरवार और शुक्रवार को खिली धूप के बाद शनिवार को एक बार फिर से दिन की शुरुआत कोहरे के साथ ही हुई। शुक्रवार को इस सीजन का अभी तक का सबसे घना कोहरा था। इस दौरान विजिबिलिटी केवल 30 से 50 मीटर ही रही। हालांकि दोपहर 12:30 बजे से बाद कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन तो हुए लेकिन उसके बाद कोहरे ने उसे फिर से अपनी आगोश में ले लिया।

कोहरे की वजह से ठंड में भी काफी इजाफा हुआ। वहीं, कोहरे की वजह से बर्फीली हवाओं ने भी लोगों को काफी परेशान किया। दो दिनों से शहर में निकल रही धूप की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को धुंध पड़ने से एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिली। शहर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहा। वहीं कोहरे के साथ बर्फीली हवाएं भी खूब चल रही है।

विजिबिलिटी इस सीजन में सबसे कम

शहर में इस सीजन में जितनी बार कोहरा पड़ा है, उसमें शनिवार को सबसे कम विजिबिलिटी रही। सुबह के पांच बजे से जेकर दस बजे तक शहर में विजिबिलिटी 30 से 50 मीटर के आसपास थी। जिस वजह से आवाजाहीं में ज्यादा परेशानी हुई। वाहनों सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। दो पहिया वाहन चालकों को धुंध की वजह से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी