31 तक होगी बारिश, सुबह हुई 19.4 एमएम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक बारिश के आसार हैं। बारिश का असर तापमान पर भी पड़ेगा और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:06 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:06 PM (IST)
31 तक होगी बारिश, सुबह हुई 19.4 एमएम बारिश
31 तक होगी बारिश, सुबह हुई 19.4 एमएम बारिश

जासं, चंडीगढ़ : मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक बारिश के आसार हैं। बारिश का असर तापमान पर भी पड़ेगा और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पंजाब के लिए चेतावनी जारी की है कि 29 जुलाई तक कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, इन जिलों में हवाएं भी 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। पंजाब में बारिश का असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेगा। विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में अभी मानसून एक्टिव है और आने वाले दिनों में तेज बारिश हो सकती है। रविवार को हुई बारिश का असर सोमवार को भी देखने को मिला। विभाग के अनुसार सोमवार को 19.4 एमएम बारिश हुई। हालांकि इस साल जुलाई में सबसे कम बारिश हुई है। रविवार और सोमवार को मिलाकर शहर में 38.4 एमएम बारिश हुई है। बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखने को मिली, वहीं रात का तापमान भी 27 डिग्री के आसपास रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के साथ ही मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों में 30 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 27 जुलाई से इसका असर देखने को मिलेगा। यह रहेगा मौसम

मंगलवार को बारिश के आसार हैं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।

बुधवार को भी बारिश होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।

वीरवार को बारिश के साथ अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा।

शुक्रवार को बारिश होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।

शनिवार को बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा।

chat bot
आपका साथी