अधिकारियों-पार्षदों के धक्के खाने की जरूरत नहीं, ट्वीटर पर बताएं समस्याएं, तुरंत हल होगा

शहरवासियों को अपनी समस्या दूर करवाने के लिए अधिकारियों और पार्षदों के यहां पर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:21 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:22 AM (IST)
अधिकारियों-पार्षदों के धक्के खाने की जरूरत नहीं, ट्वीटर पर बताएं समस्याएं, तुरंत हल होगा
अधिकारियों-पार्षदों के धक्के खाने की जरूरत नहीं, ट्वीटर पर बताएं समस्याएं, तुरंत हल होगा

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

शहरवासियों को अपनी समस्या दूर करवाने के लिए अधिकारियों और पार्षदों के यहां पर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। 11 सितंबर से नगर निगम ट्वीटर पर लोगों की समस्याएं जानकार उन्हें हल करवा रहा है। यहां तक कि अब लोगों के साथ-साथ पार्षद भी अपने एरिया की समस्याएं उनके हल के लिए ट्वीटर अकाउंट अटैच कर रहे हैं। नगर निगम ने उन समस्याओं को दूर करने के बाद उसकी तस्वीर शिकायतकर्ता को ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से वापस अटैच की जा रही है। अगर कोई अधिकारी समस्याओं को दूर करने के लिए खानापूर्ति करता है तो उसकी जानकारी भी ट्वीटर अकाउंट पर वापस दी जा रही है, जिसका लोगों को फायदा मिल रहा है। नगर निगम ने पहले समस्या और उसके हल के बाद की तस्वीर दोनों ट्वीटर अकाउंट पर डाली जा रही है। इसलिए अब शहरवासियों को नगर निगम का ट्वीटर अकाउंट काफी मददगार साबित हो रहा है।

नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा की निगरानी में ट्वीटर अकाउंट को चलाया जा रहा है। समस्या आने के बाद उसे तुरंत हल करवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों से बात करती हैं। अगले दिन में समस्या हल होने के बाद उसकी समयसीमा भी तय की जाएगी। समय पर काम न करने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब शहरवासियों की समस्याएं ट्वीटर के माध्यम से हल हो रही हैं। इस समय प्रतिदिन 30 से ज्यादा शिकायतें ट्वीटर के माध्यम से नगर निगम के पास पहुंच रही हैं। अधिकतर शिकायतें सीवरेज जाम, सड़क-पेवर ब्लाक टूटने, पेड़ों की प्रूनिग और अवैध कब्जों की तस्वीर के साथ आ रही है। ऐसे में अब अधिकारियों और कर्मचारियों का काम बढ़ गया है और उन्हें फील्ड में रहना पड़ रहा है। इससे पहले शिकायत आने के बाद अधिकारी पर निर्भर करता था कि कब दिक्कत दूर होगी। लोग वार्ड पार्षद को वाट्सएप पर शिकायत भेजते हैं। ऐसे में उन्हें भी आगे अधिकारियों से हल करवानी पड़ती थी ऐसे में पार्षदों को भी इस नए सिस्टम के शुरू होने से निजात मिली है। वीरवार को कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने भी सेक्टर-56 में अतिक्रमण हटाने के लिए ट्वीटर की मदद लेनी पड़ी। इस समय शिकायत आने पर उसी दिन ही समस्या हल हो रही है। कमिश्नर इस समय खुद इंटरनेट मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह चाहती हैं कि लोगों से जुड़ी समस्याओं के लिए लोगों को नगर निगम आकर धक्के न खाने पड़े। सात दिन में आई 195 शिकायतें

11 सितंबर को ट्वीटर पर नगर निगम ने आने वाली शिकायतों का निवारण करने का सिस्टम एक्टिव हुआ था। नगर निगम के प्रतिदिन 34 से 40 शिकायतें समस्याओं की तस्वीरों के साथ ट्वीटर अकाउंट पर अटैच होती हैं। सात दिन में कुल 195 शिकायतें आई हैं, जिसमें 75 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। इनमें पानी, सीवरेज लीकेज, रोड रिपेयर, पेड़ों की प्रूनिग, पौधारोपण, ट्री-गार्ड लगाने और हटाने, पार्किग और अवैध कब्जों को हटाने से संबंधित है। इससे संबंधित दिक्कतों को उसी दिन ही निपटा दिया गया। जबकि 20 शिकायतों विस्तृत प्लानिग से संबंधित हैं, जिसे दूर करने का प्रोसेस जारी है। बाकी जो शिकायतें आई हैं, वह नगर निगम से संबंधित नहीं हैं। कमिश्नर ने अधिकारियों को कहा कि उसी दिन ही शिकायतों को निपटा दिया जाए। कमिश्नर अनिंदिता मित्रा का कहना है कि शहरवासियों की सुविधा के लिए ही ट्वीटर पर नगर निगम सक्रिय हुआ है। लोगों को अपनी समस्याओं के लिए परेशानी न आए इसलिए ही नगर निगम का प्रयास है कि उन्हें तुरंत से तुरंत हल कर दिया जाए।

chat bot
आपका साथी