युवक पर हथियारों से किया हमला, बेहोश होने तक पीटते रहे हमलावर

दोस्त की बर्थडे पार्टी पर पटाखे चलाने से मना करने पर हुए झगड़े में छह युवकों ने दूसरे युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:17 PM (IST)
युवक पर हथियारों से किया हमला, बेहोश होने तक पीटते रहे हमलावर
युवक पर हथियारों से किया हमला, बेहोश होने तक पीटते रहे हमलावर

जागरण संवाददाता, मोहाली : दोस्त की बर्थडे पार्टी पर पटाखे चलाने से मना करने पर हुए झगड़े में छह युवकों ने दूसरे युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर युवक को तब तक पीटते रहे जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई है, जिसका पीजीआइ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल के बयानों पर आंबेडकर कॉलोनी के पखिया, गौंडर उर्फ संदीप, सैलजर व उनके अज्ञात दोस्त के खिलाफ थाना बलौंगी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरिदर सिंह ने बताया कि सभी आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस को दिए बयानों में आदर्श नगर बलौंगी के घायल जसपाल ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। 15 अक्टूबर को दोस्त संजय का बर्थ-डे था। वह दोस्त के साथ टीडीआई के पार्क में बैठा था जहां संजय ने पार्टी के लिए अपने अन्य साथी भी बुलाए हुए थे। वह संजय के जन्मदिन की खुशी में पटाखे जला रहे थे। उसी दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे आंबेडकर कॉलोनी से 12-13 लड़के आए, जिन्होंने हाथ में रॉड व तेजधार हथियार पकड़े हुए थे। उन्होंने जसपाल व उसके साथियों को पार्क में पटाखे चलाने से मना किया, जब ऐसा करने का कारण पूछा तो हथियारों से लैस युवक उनसे गाली-गलौज करने लगे और बातों ही बातों में उनकी हाथापाई हो गई। जिस पर उक्त युवकों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में जसपाल बुरी तरह से घायल हो गया और हमलावर जसपाल को तब तक पीटते रहे जब तक कि वह लहूलुहान हालत में बेहोश नहीं हो गया। जसपाल को अन्य दोस्तों ने पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती करवाया जहां वह जेरे इलाज है।

chat bot
आपका साथी