डीसी दफ्तर कर्मचारियों की 17 तक कलमछोड़ हड़ताल

मोहाली के डीसी ऑफिस तहसीलों सब तहसीलों में आगामी 17 अक्तूबर तक कामकाज नहीं होगा। कर्मचारियों ने कलमछोड़ हड़ताल की घोषणा कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 09:10 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 09:10 PM (IST)
डीसी दफ्तर कर्मचारियों की 17 तक कलमछोड़ हड़ताल
डीसी दफ्तर कर्मचारियों की 17 तक कलमछोड़ हड़ताल

जागरण संवाददाता, मोहाली : मोहाली के डीसी ऑफिस, तहसीलों, सब तहसीलों में आगामी 17 अक्तूबर तक कामकाज नहीं होगा। कर्मचारियों ने कलमछोड़ हड़ताल की घोषणा कर दी है। कर्मचारियों के साथ सरकार की बैठक बेनतीजा रही, जिसके बाद ये फैसला लिया गया। उधर, शनिवार को मिड-डे मील कर्मचारियों ने भी शहर में जाम लगा दिया। कैबिनेट मंत्री परगट सिंह से मिलने का लिखित आश्वसान मिलने के बाद कर्मचारियों ने जाम खोला। कर्मियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीसी कर्मचारी यूनियन के सूबा प्रधान गुरनाम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुसन लाल व अन्य अधिकारियों से बैठक हुई। जिसमें कर्मचारियों की कमी को दूर करने, नियमों के तहत विभागों में कर्मचारियों की तैनाती करने, वेतन भत्तों व अन्य मांगों को लेकर सरकार के साथ वार्ता की गई, लेकिन कई बातों पर सहमति नहीं बनी जिसके बाद ये निर्णय लिया गया है। आगे जो भी एक्शन लेना है वे बैठक में लिया जाएगा।

उधर, मिड-डे मील कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग के सामने बैठक की। महिलाओं ने कहा कि सरकार मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। रैली के बाद गुरुद्वारा अंब साहिब चौक पर कर्मचारियों ने जाम लगा दिया गया। जिसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों से बात की गई। जिसके बाद 12 अक्तूबर को शिक्षा मंत्री के साथ बैठक फिक्स करवाई गई, तो जाम खोला गया।

chat bot
आपका साथी