बारिश से सुखना लेक का बढ़ रहा जलस्तर

नियमित हो रही बरसात अब सुखद साबित हो रही है। इससे शहरवासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:50 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:50 PM (IST)
बारिश से सुखना लेक का बढ़ रहा जलस्तर
बारिश से सुखना लेक का बढ़ रहा जलस्तर

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नियमित हो रही बरसात अब सुखद साबित हो रही है। इससे शहरवासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल गई है। साथ ही लाइफलाइन सुखना लेक के तो दिन ही फिर गए हैं। सुखना लेक का जलस्तर 1156.6 फीट तक पहुंच गया है। बरसात का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो लेक एक बार फिर जलमग्न हो जाएगी, जबकि 30 मई को हुई बरसात से पहले तक लेक लगातार सूख रही थी। लेक का जलस्तर कम होकर 1154 फीट तक आ गया था। हालात ऐसे हो गए थे कि रेगुलेटरी एंड की तरफ नीचे की परत तक दिखने लगी थी, लेकिन अब हो रही बरसात सुखना के लिए संजीवनी बन रही है। लेक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 30 मई से अब तक चंडीगढ़ में करीब 100 एमएम बरसात हो चुकी है। यह तब है जब अभी मानसून चंडीगढ़ पहुंचा नहीं है। मानसून पहुंचने के बाद लगातार बरसात का सिलसिला शुरू होगा। जुलाई के आखिर तक पिछले दो वर्ष की तरह लेक के फ्लड गेट खोलने की नौबत भी आ सकती है। कब कितनी एमएम हुई हुई बरसात

4 जून 11.4

10 जून 6.1

11 जून 47.2

13 जून 20.6 जल्द सूख और भर रही लेक

सुखना लेक जितनी जल्द सूख रही है उतनी ही तेजी से भर भी रही है। इसका कारण लेक में जमा गाद है, जिसे वर्षो से कभी निकाला ही नहीं गया है। बरसात के पानी के साथ बहकर आने वाली मिट्टी लेक की तलहटी में जमा हो जाती है। यह लेक की जल भंडारण क्षमता को कम कर देती है। इस गाद पर पर्यावरण विशेषज्ञ लगातार सवाल उठाते रहे हैं। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने भी गाद निकालने के आदेश प्रशासन को दिए थे।

chat bot
आपका साथी