Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज भी जारी रहेगा गर्मी का कहर, तापमान 34 डिग्री के पार जाने की आशंका

चंडीगढ़ में एक और सुबह और रात को शहर में ठंडी हवाएं चल रही हैं वहीं दूसरी ओर दिन के समय बदन को झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 07:23 AM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 07:23 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज भी जारी रहेगा गर्मी का कहर, तापमान 34 डिग्री के पार जाने की आशंका
चंडीगढ़ में आज भी जारी रहेगा गर्मी का कहर।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदला बदला सा नजर आ रहा है। जहां एक और सुबह और रात के समय शहर में ठंडी हवाएं चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर दिन के समय बदन को झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी शहर में गर्मी का कहर जारी रहेगा। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। बीते मंगलवार को शहर का तापमान पिछले 4 वर्षों के मुकाबले में सबसे अधिक रहा था। जिसके बाद से शहर में निरंतर रूप से गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से होंगे यह खास बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

आज जहां एक और गर्मी लोगों को परेशान करेगी, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं के चलने का अभी सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जिससे शहर वासियों को गर्मी से थोड़ी बहुत ही राहत मिल सकती है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है।

यह भी पढ़ें-  तलाक के 5 साल बाद पति ने की दरिंदगी की हदें पार, अमृतसर से लुधियाना आकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान बढ़ रहा है, दोपहर के बाद लोगों को धूप सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक किसी प्रकार का कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी नहीं बन रहा है जिससे बारिश की कोई संभावना नहीं है। शहर में गुरुवार और शुक्रवार को आकाश पर बादल छाने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी