चंडीगढ़ में गुरुपर्व के पावन पर्व पर बांटे फल, समाजसेवी संस्थाओं ने कुष्ठ आश्रम और वृद्धा आश्रम में की सेवा

श्री गुरुनानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर शहर की समाजसेवी संस्थाओं ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट और द लास्ट बेंचर ने सेक्टर 47 स्थित कुष्ठ आश्रम और सेक्टर 15 स्थित वृद्धा आश्रम में सेब और केले बांटे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:21 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:21 AM (IST)
चंडीगढ़ में गुरुपर्व के पावन पर्व पर बांटे फल, समाजसेवी संस्थाओं ने कुष्ठ आश्रम और वृद्धा आश्रम में की सेवा
कुष्ठ आश्रम व वृद्धा आश्रम में सेब और केले बांटते हुए संस्था के सदस्य। (जागरण)

चंडीगढ़, जेएनएन। पहली पातशाही श्री गुरुनानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर शहर की समाजसेवी संस्थाओं ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट और द लास्ट बेंचर की तरफ से सेक्टर 47 स्थित कुष्ठ आश्रम और सेक्टर 15 स्थित वृद्धा आश्रम में सेब और केले बांटे गए। ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला और द लास्ट बेंचर की प्रेजिडेंट सुमिता कोहली सहित संस्थाओं के सदस्यों शशि बाला, रेणु ठाकुर और निशा राणा ने कुष्ठ और वृद्धा आश्रम में जाकर इनके इन्मेट्स को फल बांटे और उनके संग पल बिताकर उनका कुशलक्षेम जाना।

ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के रविंदर बिल्ला ने कहा कि गुरबाणी में कहा गया है तेरा दिता मीठा लागे उसी की तर्ज पर काम करने की कोशिश की जा रही है ताकि आज जो भी मेरे पास है मैं सब हर जरूरतमंद को मिल सके उन्होंने कहा कि फलों के इलावा जरूरत का अन्य सामान भी इन लोगों को मुहैया कराया जाएगा वही सुमिता कोहली ने भी गुरु पर्व की बधाई देते हुए शहरवासियों से अपील की कि जरूरतमंदों की जरूरतों का जरूर ध्यान रखें क्योंकि कोई जरूरतमंद भगवान हमें तभी दिखाता है जब हम उसके लिए कुछ कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी