गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिग में हेरिटेज म्यूजियम निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

कोरोना महामारी ने विकास कार्यो की रफ्तार को एकदम थाम दिया था। अब असर कम हुआ तो इन्हें गति प्रदान की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 08:10 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 08:10 AM (IST)
गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिग में हेरिटेज म्यूजियम निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिग में हेरिटेज म्यूजियम निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

बलवान करिवाल, चंडीगढ़

कोरोना महामारी ने विकास कार्यो की रफ्तार को एकदम थाम दिया था। अब असर कम हुआ तो इन्हें गति प्रदान की जा रही है। 64 साल पुरानी सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस की बिल्डिग को व‌र्ल्ड क्लास हेरिटेज म्यूजियम में बदलने काम फिर तेजी से शुरू हो गया है। ब्लॉक-बी की रेनोवेशन के लिए इंजीनियरिग डिपार्टमेंट ने टेंडर जारी कर दिया है। 18 लाख रुपये का यह टेंडर जारी किया गया है, जो पहली जुलाई को खुलेगा। इसमें ब्लॉक-बी को म्यूजियम के लिए तैयार किया जाएगा। इससे पहले ब्लॉक ए का काम किया गया है। बाहरी स्वरूप के कायाकल्प का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब अंदर सभी ब्लॉक पर फोकस किया गया है। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की देखरेख में ग्लास बिल्डिग के बाहरी स्वरूप को संवारने के बाद अंदर का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जा रहा है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह खुद कई बार इस प्रोजेक्ट का जायजा लेने प्रेस परिसर आ चुके हैं। बदनौर का कार्यकाल सितंबर में पूरा हो रहा है। प्रशासन तैयारी कर रहा है कि उनके कार्यकाल में ही इसे फाइनल टच दिया जाए। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से म्यूजियम का काम शुरू होने में कई महीने की देरी हो गई। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने यूटी प्रशासन को हेरिटेज आइटम सहेजने के लिए समर्पित म्यूजियम बनाने के निर्देश दिए थे। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से भी मंजूरी मिल चुकी है।

शीशे की बिल्डिग को मिलेगी नई पहचान

प्रेस शीशे वाली बिल्डिग के नाम से मशहूर थी। लोग चंडीगढ़ आने वाले से पूछते थे कि शीशे वाली बिल्डिग देखी या नहीं, लेकिन कई साल से यह अनदेखी का शिकार रही। हेरिटेज होने के बावजूद यह अशोभनीय प्रतीत होती थी, लेकिन अब इसका बाहरी ही नहीं, अंदर का स्वरूप भी पूरा बदला होगा। अंदर प्रेस की प्रिटिग मशीनें नहीं, बल्कि एंटीक आइटम होंगी। पूरी बिल्डिग के अंदर-बाहर लैंडस्केपिग और लाइटिग का काम होगा। बाहर से ही म्यूजियम की झलक मिले इस पर काम हो रहा है। विटेज कार म्यूजियम बनेगा ग्राउंड फ्लोर

बिल्डिग में दाखिल होते ही बाई साइड विंटेज कारों और बाइक का म्यूजियम होगा। ऐसी करीब 22 कारों की सूची तैयार भी कर ली गई है, जिन्हें यहां प्रदर्शित किया जाएगा। इनके साथ ही बाइक भी होंगी। अगला सेक्शन हेरिटेज फर्नीचर का होगा। इसमें पियरे जेनरे का डिजाइन फर्नीचर और अन्य हेरिटेज वर्क प्रदर्शित होगा। ली कार्बूजिए और पियरे जेनरे के पत्र, मैनहोल कवर और कई अन्य आइटम यहां प्रदर्शित होंगी। ऊपर का एक फ्लोर आर्ट एंड कल्चर गैलरी होगी। अभी बिल्डिग में चलने वाले कई सरकारी ऑफिस शिफ्ट नहीं होंगे। प्रशासन इसे फेज मोड में डेवलप करेगा। जैसे-जैसे जरूरत बढ़ेगी ऑफिस दूसरी जगह शिफ्ट किए जाते रहेंगे। इस बिल्डिग में एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट, हाउस अलॉटमेंट और को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी रजिस्ट्रार जैसे सरकारी ऑफिस चल रहे हैं।

बाहर होगी मूड लाइटिग

गवर्नमेंट प्रेस की बिल्डिग में सामने की पार्किग को शिफ्ट किया जाएगा। ऊपर हेरिटेज बिल्डिग का बड़ा बोर्ड लगेगा जो मूड लाइटिग से आकर्षक दिखेगा। लैंडस्केपिग ऐसी होगी, जिससे इसे देखने के लिए टूरिस्ट आकर्षित हों। पार्किग एरिया में दशकों पुराना पेड़ भी है। इनको भी लाइटिग से सुंदर बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी