बोलियों के साथ मलवई गिद्दे की धमक

आनलाइन कला महोत्सव नई उम्मीद नई पहल के छठे दिन शनिवार को चंडीगढ़ की लोक नृत्य टीम ने पंजाब के मलवई गिद्दा की धमाकेदार प्रस्तुति दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:23 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:23 AM (IST)
बोलियों के साथ मलवई गिद्दे की धमक
बोलियों के साथ मलवई गिद्दे की धमक

जासं, चंडीगढ़ : आनलाइन कला महोत्सव 'नई उम्मीद, नई पहल' के छठे दिन शनिवार को चंडीगढ़ की लोक नृत्य टीम ने पंजाब के मलवई गिद्दा की धमाकेदार प्रस्तुति दी। लिम्का बुक आफ रिका‌र्ड्स में दर्ज दिव्यांग कलाकारों की टीम ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि ढोल, सप्प, चिमटा, अल्गोजा और काटो की बीट्स पर नृत्य किया। मलवई गिद्दा पुरुष नर्तकों द्वारा किया जाने वाला नृत्य है। पंजाब के लोक गीत में लखवीर, सुखदेव, करमवीर, उस्ताद तुलिया और राज कुमार (ढोल) ने पंजाबी लोकगीत 'सूहे वे चीरे वालिया', 'जिद माही', 'ढोला वे ढोला' जैसे गानों के साथ-साथ लोकप्रिय बोलियां गाई। शास्त्रीय नृत्य में दिखी महिलाओं की दशा

प्राचीन कला केंद्र के छात्रों ने नृत्य नाटिका 'अनंत स्वरूपा' का मंचन किया। इसमें महिलाओं के बारे में दिखाया गया, जिन्हें दुर्गा के रूप में पूजा जाता है, लेकिन परिवार और समाज में उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। शादी तक मां के गर्भ से ही उसे जीवित रहने और समाज में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इस संघर्ष को कालाकारों ने बखूबी दर्शाया। पेंटिग और मूर्तिकला में दिखी कलाकारों की भावनाएं

चित्रकार कंचन भाटिया, ऋषभ अत्री, रिया अबरोल, दर्शनजीत कौर, हिना वोहरा, साहिल कपिल, शुभम सिसोदिया और विजय कुमार ने भगवान हनुमान की थीम पर पेंटिग बनाई। मूर्तिकार प्रवेश कुमार, प्रिस, साहिल, शशि, शिवानी, सपना और तरविदर सिंह अलग-अलग अवधारणाओं पर लकड़ी पर कलाकृतियों का निर्माण किया। मुंशी प्रेमचंद की कहानी को दिया रूप

थियेटर कलाकार रोहित राजपूत ने मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित कहानी 'बडे भाई साहब' पढ़ी। कहानी दो भाइयों के बीच है, जिनमें से एक का झुकाव पढ़ाई की ओर है और दूसरे का खेलने और अतिरिक्त पाठयक्रम की ओर। रोहित एक अभिनेता हैं और उन्होंने 'मेरा भारत' और 'कश्मीरी पंडित' जैसे नाटकों में अभिनय किया है। उन्होंने कहा कि लाकडाउन के दौरान अभिनेता मंच पर इकट्ठा नहीं हो सकते थे। इसलिए हमने लघु फिल्में बनाई और उन्हें आनलाइन दिखाया, जो हमारे लिए एक नया अनुभव था।

chat bot
आपका साथी