स्वस्थ रहने के सबसे जरूरी है भोजन का चयन : प्रो. सोनूे

स्वस्थ रहने के लिए ये जरूरी है कि आप किस प्रकार का भोजन खा रहे हैं और भोजन का चयन अहम है। यह कहना है पीजीआइ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग और स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर डा. सोनू गोयल का। 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस पर प्रोफेसर सोनू गोयल ने लोगों को इस बारे में जागरूक किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:06 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:06 AM (IST)
स्वस्थ रहने के सबसे जरूरी है भोजन का चयन : प्रो. सोनूे
स्वस्थ रहने के सबसे जरूरी है भोजन का चयन : प्रो. सोनूे

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : स्वस्थ रहने के लिए ये जरूरी है कि आप किस प्रकार का भोजन खा रहे हैं और भोजन का चयन अहम है। यह कहना है पीजीआइ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग और स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर डा. सोनू गोयल का। 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस पर प्रोफेसर सोनू गोयल ने लोगों को इस बारे में जागरूक किया है।

उन्होंने कहा कि भोजन हमारे शरीर का ईंधन है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने के अलावा किसी भी गतिविधि को करने के लिए शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व और ऊर्जा प्रदान करता है। शुरुआती दिनों में, खाया जाने वाला भोजन मुख्य रूप से जैविक, अपरिवर्तित और पोषक तत्वों से भरपूर होता था। इन्हें संसाधित या पैक नहीं किया गया था। समय के साथ आधुनिकीकरण और मशीनीकरण के आगमन ने भोजन को काफी हद तक उसकी प्राकृतिक अवस्था से बदल दिया है।

उन्होंने बताया कि अच्छे खाद्य पदार्थ जिन्हें स्वस्थ भोजन भी कहा जाता है, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। फाइबर से भरे होते हैं, असंसाधित होते हैं। उनमें अतिरिक्त चीनी और अतिरिक्त नमक नहीं होती है और वे शरीर को उचित ऊर्जा स्तर प्रदान करते हैं। हालांकि खराब या अस्वास्थ्यकर भोजन अत्यधिक संसाधित होता है और आमतौर पर ये पोष्टिक तत्वों से रहित, अत्याधिक अतिरिक्त चीनी, नमक संतृप्त और ट्रांस-फैट्स से भरपूर होता है। लंबी अवधि तक इनको खराब होने से बचाने के लिए, इन हानिकारक खाद्य पदार्थो को कृत्रिम स्वाद, पिर्जवेटिव्स और केमिकल कंपाउड्स के साथ जोड़ा जाता है। उदाहरण में केक, पिज्जा, पेस्ट्री, फ्रेंच फ्राइ•ा, फ्राइड नूडल्स, फ्राइड चिकन, आइसक्रीम, बिस्कुट, चॉकलेट, चिप्स और सॉफ्ट ड्रिक्स शामिल हैं।

पंजाबियों के लिए उत्तम आहार का चयन बेहद जरूरी

पंजाब एक ऐसा राज्य है जहां 35.7 प्रतिशत से अधिक आबादी उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। जो राष्ट्रीय औसत 25.3 से बहुत अधिक है। सामुदायिक चिकित्सा विभाग और पब्लिक हेल्थ स्कूल परियोजना को लागू कर रहा है। जिसका शीर्षक उच्च रक्तचाप सेवाओं की रोकथाम और प्रबंधन को मजबूत करने के लिए पंजाब राज्य में क्षमता निर्माण, मीडिया और संचार और हितधारकों की भागीदारी के माध्यम से उच्च रक्तचाप सेवाओं के प्रबंधन को मजबूत करना है। परियोजना गतिविधियों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन जिला और राज्य स्तर पर टेलीमेडिसिन सेवाओं को मजबूत करना और पंजाब राज्य में उच्च रक्तचाप और जोखिम कारकों पर जागरूकता पैदा करने के लिए मीडिया घरानों को शामिल करना आदि शामिल हैं।

ऐसे खाद्य पदार्थों को करें नजरंदाज

-काफी अधिक तले (डीप फ्राई) हुए खाद्य पदार्थ (स्प्रिंग रोल, चिकन नगेट्स, फ्रेंच फ्राइ•ा आदि), -खाने के लिए तैयार खाद्य पदार्थ (पिज्जा, फ्रेंच फ्राइ•ा, एग रोल, वेजी और पैटी आदि) -व्यावसायिक रूप से पके हुए उत्पाद (डोनट्स, केक, पाई, आइसिग, पफ पेस्ट्री, पाई क्रस्ट, केक मिक्स, वेफल्स, पैनकेक आदि) -डिब्बाबंद नमकीन स्नैक्स (माइक्रोवेव पॉपकॉर्न, चिप्स, क्रैकर्स, नमकीन आदि) -डिब्बाबंद मीठे स्नैक्स (कुकी, बिस्कुट, ग्रेनोला बार आदि)

chat bot
आपका साथी