चंडीगढ़ प्रशासन के इन अधिकारियों का कार्यकाल हो रहा पूरा, अब इन्हें मिलेगी जिम्मेदारी

चंडीगढ़ प्रशासन में इस साल कई अधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। यहां तक कि चंडीगढ़ प्रशासक का भी कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। अभी फिलहाल होम सेक्रेटरी और नगर निगम कमिश्रर जैसे अधिकारियों के पदों पर अब नए अधिकारी आएंगे। इसके लिए लिस्ट जारी हो चुकी है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 02:39 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 02:39 PM (IST)
चंडीगढ़ प्रशासन के इन अधिकारियों का कार्यकाल हो रहा पूरा, अब इन्हें मिलेगी जिम्मेदारी
चंडीगढ़ प्रशासन के इन अधिकारियों का कार्यकाल हो रहा पूरा, अब इन्हें मिलेगी जिम्मेदारी।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ प्रशासन में इस साल कई अधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। यहां तक कि चंडीगढ़ प्रशासक का भी कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। अभी फिलहाल होम सेक्रेटरी और नगर निगम कमिश्रर जैसे अधिकारियों के पदों पर अब नए अधिकारी आएंगे। नए होम सेक्रेटरी और नगर निगम कमिश्नर के लिए प्रशासन ने अधिकारियों के नाम का चयन कर गृह मंत्रालय को भेजा था। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने प्रशासन द्वारा भेजे गए नाम पर अपनी सहमति दे दी है। इसके बाद अधिकारियों की नियुक्ति तय मानी जा रही है।

पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों से एनओसी लेने के बाद इन्हें रिलीव करने के आदेश जारी हो सकते हैं। इससे यह चंडीगढ़ ज्वाइन कर सकें। इन दोनों पदों के लिए पंजाब और हरियाणा ने अधिकारियों का पैनल भेजा था। होम सेक्रेटरी के लिए हरियाणा कैडर के 2000 बैच के नितिन यादव और नगर निगम कमिश्नर के लिए पंजाब कैडर की 2007 बैच की अनिंदिता मित्रा का नाम भेजा गया है। अब होम मिनिस्ट्री की अपॉइंटमेंट कमेटी इस पर निर्णय लेगी। वह पंजाब हरियाणा से दोनों अधिकारियों के लिए एनओसी भी लेगी।

बता दें कि मई में यह दोनों पद खाली हो रहे हैं। वर्तमान में होम सेक्रेटरी एके गुप्ता और कमिश्नर केके यादव का कार्यकाल मई में समाप्त हो जाएगा। हरियाणा ने होम सेक्रेटरी के नितिन यादव के अलावा 2003 बैच के पंकज अग्रवाल और विनय सिंह का नाम भेजा था। जबकि निगम कमिश्नर के लिए पंजाब ने अनिंदिता मित्रा के अलावा 2008 बैच के अमित कुमार और राजीव पराशर का नाम भेजा था। सीनियोरिटी के आधार पर नितिन यादव और अनिंदिता मित्रा के नाम का चयन कर गृह मंत्रालय को भेजा गया है।

सितंबर में प्रशासक भी बदलेंगे

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का कार्यकाल भी सितंबर में समाप्त हो रहा है। उनके कार्यकाल का अब आखिरी दौर चल रहा है। इसके साथ ही नए प्रशासक के नाम पर चर्चा भी शुरू होने लगी है। सितंबर तक प्रशासन का चेहरा बदल जाएगा। होम सेक्रेटरी से डीसी तक सब बदल जाएंगे। प्रशासक भी नए होंगे।

chat bot
आपका साथी