लॉकडाउन के फैसले से भड़के व्यापारी

व्यापार मंडल ने बुधवार को लगाए गए लाकडाउन का विरोध किया है। अध्यक्ष चरणजीव सिंह का कहना है कि वीरवार को सीनियर पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है जिसमें निर्णय लिया जाएगा कि अगर प्रशासन भविष्य में फिर से लॉकडाउन लगाए तो क्या करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:08 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:08 AM (IST)
लॉकडाउन के फैसले से भड़के व्यापारी
लॉकडाउन के फैसले से भड़के व्यापारी

जासं, चंडीगढ़ : व्यापार मंडल ने बुधवार को लगाए गए लाकडाउन का विरोध किया है। अध्यक्ष चरणजीव सिंह का कहना है कि वीरवार को सीनियर पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें निर्णय लिया जाएगा कि अगर प्रशासन भविष्य में फिर से लॉकडाउन लगाए तो क्या करना चाहिए। उनका कहना है कि व्यापारियों को अगर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी करना पड़े तो किया जाएगा। प्रशासन को बुधवार को लगाए जाने वाला लाकडाउन का फैसला व्यापारियों को विश्वास में लेकर लेना चाहिए था। जो पिछले सप्ताह वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था उसका कारोबार पर बहुत बुरा असर पड़ा है। कहा कि व्यापारियों को प्रॉपर्टी टैक्स, बिजली, जीएसटी, पानी बिल और लीज मनी में रियायत देनी चाहिए। टेंट डीलर्स वेलफेयर एसो. ने यूटी प्रशास्क को भेजा मांग पत्र

जासं, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नगर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को मांग पत्र भेजा गया है। पत्र के जरिये एसोसिएशन ने मांग की है कि शहर में कोरोना महामारी के कारण चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा लगाये गए वीकेंड लॉकडाउन पर फिर से विचार किया जाए। मांग की है कि एसोसिएशन के अध्यक्ष चरनजीत सिंह विल्ली ने बताया कि कोरोना महामारी में पहले लगे लॉकडाउन के बाद अब लोगों का बिजनेस बड़ी मुश्किल से ठीक होने लगा था। अब फिर से वीकेंड लॉकडाउन लगाने के कारण बिजनेस प्रभावित होना शुरू हो गया हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के सभी टेंट स्टोर मालिकों का बिजनेस तो वीकेंड पर ही टिका होता है, क्योंकि अधिकतर लोग कोई भी कार्यक्रम और पार्टियां आदि वीकएंड पर ही छुट्टी वाले दिन करते हैं।

उन्होंने मांग रखी कि नाइट क‌र्फ्यू लगाने के समय को एक घंटे के लिए बढ़ा कर 10 बजे की बजाय 11 बजे से शुरू किया जाए, ताकि टेंट स्टोर मालिकों के काम में मदद मिल सके।

chat bot
आपका साथी