Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ, तापमान में आएगी गिरावट

चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि 12 से 13 नवंबर काे पहाड़ी इलाकों पर हल्की बर्फबारी के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं। आने वाले दिनों में शिमला कुफरी मनाली समेत हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हिमपात के सकेंत हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 08:58 AM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 08:58 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ, तापमान में आएगी गिरावट
सुबह नौ बजे तक शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: आज शहर का मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से शहर के तापमान में एकाएक बढ़ोतरी देखने को मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, सुबह नौ बजे तक शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें पहले दिनों के मुताबिक 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि दीपावली वाले दिन पटाखे जलने से मौसम में तब्दीली जरूर हुई है। इस वजह से आज दिन का तापमान 30 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। वहीं शाम के बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। गौरतलब है कि पहाड़ी इलाकों में फिलहाल न तो बारिश हो रही है और ना ही बर्फबारी जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में फिलहाल अभी वैसे ठंड देखने को नहीं मिल रही है। दिन में खिल रही गुनगुनी धूप का मजा लेने के लिए शहर के टूरिस्ट स्पॉट और पार्कों में लोग पहुंच रहे हैं।

चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि 12 से 13 नवंबर काे पहाड़ी इलाकों पर हल्की बर्फबारी के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं। आने वाले दिनों में शिमला, कुफरी, मनाली समेत हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हिमपात होने के सकेंत हैं। इसका सीधा असर चंडीगढ़ के मौसम पर भी पड़ेगा। हालांकि इन दिनों शहर में सुबह शाम मौसम ठंडा बना हुआ है। सुबह और रात को हल्की शीतलहर चल रही है, जिससे लोग शॉल, स्वेटर और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं।

शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की वजह से भी मौसम पर इसका असर पड़ रहा है। उम्मीद है 10 या 11 नवंबर के बाद से प्रदूषण के स्तर में जहां कमी आएगी वही मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

chat bot
आपका साथी