दस साल में सबसे कम रहा मई का तापमान, दो एमएम हुई बारिश

शहर में पिछले कई दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वीरवार को सुबह शहर में बादल छाए रहे। सुबह 10 से 11 बजे तक बूंदाबांदी हुई। दो एमएम बारिश से ही सड़कों पर पानी भर गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:52 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:52 AM (IST)
दस साल में सबसे कम रहा मई का तापमान, दो एमएम हुई बारिश
दस साल में सबसे कम रहा मई का तापमान, दो एमएम हुई बारिश

वैभव शर्मा, चंडीगढ़

शहर में पिछले कई दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वीरवार को सुबह शहर में बादल छाए रहे। सुबह 10 से 11 बजे तक बूंदाबांदी हुई। दो एमएम बारिश से ही सड़कों पर पानी भर गया। तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 साल में मई का तापमान इतना नहीं गिरा था। इसके अलावा वीरवार को मई महीने में शहर का तापमान 10 वर्षो में पहली बार 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा जिसमें 10 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा जिसमें एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

आने वाले दिनों में शहर का तापमान

शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर का अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार है।

शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर का अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार है।

रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर का अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार है।

दस साल का मई में शहर का तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

2011 41.3 डिग्री 22.2 डिग्री

2012 44.8 डिग्री 16.8 डिग्री

2013 43.8 डिग्री 19.4 डिग्री

2014 41.4 डिग्री 17.6 डिग्री

2015 43.3 डिग्री 18.8 डिग्री

2016 43.6 डिग्री 20.6 डिग्री

2017 43.0 डिग्री 20.3 डिग्री

2018 43.8 डिग्री 18.1 डिग्री

2019 42.7 डिग्री 19.6 डिग्री

2020 43.1 डिग्री 19.6 डिग्री

2021 29 डिग्री 21.4 डिग्री

नोट:- तापमान सैल्सियस में।

chat bot
आपका साथी