Chandigarh Weather Update: बारिश से कम हुई गर्मी, सुबह के समय तापमान भी आई भारी गिरावट

Chandigarh Weather Update मौसम विभाग ने तेज बारिश की आशंका जताई है। जहां एक और रात के समय तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है वही सुबह के समय तापमान 25 डिग्री के आसपास है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 08:58 AM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 08:58 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: बारिश से कम हुई गर्मी, सुबह के समय तापमान भी आई भारी गिरावट
मौसम विभाग ने तेज बारिश की आशंका जताई है।

जासं, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: शनिवार काे हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान पर इसका काफी प्रभाव पड़ा है। हाल ही में चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के नए डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने भी यह कहा था की मानसून के शेष रहे दिनों में ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन इनकी भविष्यवाणी भी गलत साबित हुई और पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही है।

रविवार काे भी मौसम विभाग ने तेज बारिश की आशंका जताई है। जहां एक और रात के समय तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है, वही सुबह के समय तापमान 25 डिग्री के आसपास है। खबर लिखे जाने तक का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास है और बादल छाए हुए हैं। बीती रात भी कुछेक इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़े थे। शहर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है और कभी भी बारिश हो सकती है।

3 दिनों तक तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों तक तेज बारिश के आसार जताई हैं। अगर इन 3 दिनों तक शहर में तेज बारिश होती है तो फिर सुखना लेक के फ्लडगेट दोबारा खोले जा सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने भी सुखना लेक के फ्लडगेट एक हफ्ते में दो बार खोले गए थे। हालांकि अभी सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है लेकिन अगर मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन बारिश होती है तो जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच सकता है।

सुखना पर फिर खतरे के बादल

अगर आगामी तीन दिनों तक शहर में तेज बारिश होती है तो एक बार फिर से सुखना के फ्लड गेट को खोलना पड़ सकता है। इस समय सुखना का जलस्तर खतरे के निशान से थोड़ा ही कम है। इस महीने दो बार पहले ही सुखना के फ्लड गेट को खोला गया। बारिश होने से सुखना पर एक बार फिर से खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सुखना लेक पर खास नजर रखी जा रही है क्योंकि फ्लड गेट खोलने से पहले सुखना चो के साथ लगते इलाकों को भी अलर्ट करना होता है।

chat bot
आपका साथी