Chandigarh Weather Alert: चंडीगढ़ में दूसरे दिन भी रिमझिम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Chandigarh Weather Alert मौसम विभाग के अनुसार आज जो बारिश हो रही है वह मानसून की ही बारिश है और आने वाले दिनों तक बारिश का दौर चलता रहेगा। बारिश की वजह से सुबह के तापमान पर भी इसका थोड़ा असर पड़ा है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 08:58 AM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 08:58 AM (IST)
Chandigarh Weather Alert: चंडीगढ़ में दूसरे दिन भी रिमझिम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
मानसून की बारिश से भीगा चंडीगढ़। (जागरण)

जासं, चंडीगढ़। गर्मी की मार झेल रहे वासियों को बारिश होने की वजह से राहत की सांस ली। सोमवार से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह भी जारी रहा। हालांकि इस दौरान शहर के कुछ सेक्टरों में तेज बारिश हुई और कुछ में हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश ने जहां लोगों को राहत दी, वही शहर के कई स्थानों पर जलभराव भी देखा गया। फिलहाल मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई है। आज पूरा दिन बारिश होने की संभावना है जिसके चलते आज तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार यह मानसून की बारिश है और आने वाले दिनों तक यह दौर चलता रहेगा। बारिश की वजह से सुबह के समय तापमान पर भी इसका असर पड़ा है। जहां पिछले कुछ दिनों में सुबह के समय शहर का तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था वही आज तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है।

 मौसम विभाग के अनुसार आज पूरा दिन बारिश होने के आसार हैं लेकिन दोपहर के समय मौसम खुल सकता है। वही शाम के समय फिर से तेज बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव शुक्रवार से भी देखने को मिल गया था जिसके बाद कल शाम शहर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई थी। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। चंडीगढ़ में भी हवाओं की चलने की रफ्तार 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।

 शहर की सड़काें में भरा पानी

सड़कों पर हुए जलभराव ने स्थिति को खराब कर दिया। जलभराव होने से वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगा। ड्रेनेज विभाग की सफाई ना करने की वजह से एक बार फिर जलभराव जैसी स्थिति देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक शहर में तेज बारिश हो रही है और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

chat bot
आपका साथी