चंडीगढ़ पीयू में मांगों को मनवाने का अनोखा तरीका, टीचर यूनियन ने जागो निकाल वाइस चांसलर के सामने उठाई मांग

शुक्रवार देर शाम को टीचर्स ने पंजाबी विरासत को झलकाते हुए जागो का Eयोजन किया और वाइस चांसलर से पंजाबी बोलियों के द्वारा मांगों को पूरा करने की अपील की। यह मांगें पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स यूनियन (पुटा) की तरफ से की जा रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 11:50 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 11:50 AM (IST)
चंडीगढ़ पीयू में मांगों को मनवाने का अनोखा तरीका, टीचर यूनियन ने जागो निकाल वाइस चांसलर के सामने उठाई मांग
चंडीगढ़ में मांगों को लेकर जागो निकालते हुए अध्यापक। (जागरण)

चंडीगढ़ [सुमेश ठाकुर]। पंजाब यूनिवर्सिटी की टीचिंग फैकल्टी इन दिनों खुद की मांगों को मनवाने के लिए अनोखे तरीके अपना रही है। शुक्रवार देर शाम को टीचर्स ने पंजाबी विरासत को झलकाते हुए जागो का Eयोजन किया और वाइस चांसलर से पंजाबी बोलियों के द्वारा मांगों को पूरा करने की अपील की। यह मांगें पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स यूनियन (पुटा) की तरफ से की जा रही है। पुटा बीते 15 दिनों से मांगों को पूरा कराने के लिए धरना दे रही है। जिसमें कभी नुक्कड़ नाटक कर वाइस चांसलर से मांगों को पूरा करने पीयू की वर्तमान स्थिति और मैनेजमेंट की स्थिति को दिखाकर मांगों को पूरा होने की मांग की जा रही है तो कभी भजन-कीर्तन करके भगवान से वीसी को सद्बुद्धि देने की मांग होती है ताकि जल्द से जल्द टीचर्स की मांगों को पूरा किया जा सके।

साउथ कैंपस में निकाली गई जागो

नुक्कड़ नाटक, के बाद भजन कीर्तन, और गुरु पर्व के उपलक्ष पर शबद भजन से जब वाइस चांसलर ने मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार देर शाम पुटा सदस्यों ने दूसरी बार जागो का आयोजन किया। जागो निकालकर यूनियन के सदस्य रेजिडेंशयल एरिया में घूमे और मांगों के प्रति स्थानीय फैकल्टी को अवगत कराते हए वीसी से मांगे पूरा करने की अपील की गई। यह जागो दूसरी बार निकाली गई है। पहले एक दिसंबर को सेक्टर-14 कैंपस में भी निकाली थी।

मांगों को पूरा करवा कर ही लेंगे दमः पुटा प्रेसिडेंट

पुटा प्रेसिडेंट प्रो. मृत्युजंय ने कहा कि जब तक वाइस चांसलर हमारी मांगों को पूरा नहीं करते हम हर रोज अलग तरीके से धरने का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि वीसी प्रो. राजकुमार के ढीले रवैए के चलते सैकड़ों स्टूडेंट्स, रिसर्च स्कॉलर का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि वीसी को हमारी मांगे पूरी करनी होगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी