दिसंबर की धूप में छूट रहे पसीने, तापमान पहुंचा 28 डिग्री

शहर में दिसंबर माह में लोगों को ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। हालांकि सुबह और रात को ठंड महसूस हो रही है। शुक्रवार का दिन दिसंबर माह का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री से अधिक रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 08:12 PM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 08:12 PM (IST)
दिसंबर की धूप में छूट रहे पसीने, तापमान पहुंचा 28 डिग्री
दिसंबर की धूप में छूट रहे पसीने, तापमान पहुंचा 28 डिग्री

वैभव शर्मा, चंडीगढ़

शहर में दिसंबर माह में लोगों को ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। हालांकि सुबह और रात को ठंड महसूस हो रही है। शुक्रवार का दिन दिसंबर माह का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री से अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 10.4 रहा जो सामान्य से चार डिग्री से ज्यादा रहा। दिसंबर माह में अभी तक शहर का अधिकतम तापमान औसतन 22.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रहता है। लेकिन इस वर्ष शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी हुई है। सुबह ठंड तो दिन खिली चटख धूप शुक्रवार को सुबह के समय शहर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री था। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया तो तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। पिछले दस वर्षों के मुकाबले शुक्रवार के तापमान से ज्यादा वर्ष 2014 में शहर का तापमान था। वर्ष 2014 में शहर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं पिछले छह वर्षों में 28.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दिसंबर माह का सबसे अधिक तापमान रहा। 12 के बाद बदल सकता है मौसम, बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर के बाद शहर का मौसम बदल सकता है। इसके साथ ही शहर में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो 12 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है और कोहरा भी पड़ सकता है। आगे ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा।

रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा।

सोमवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहेगा।

chat bot
आपका साथी