पंजाब कांग्रेस में नया सस्‍पेंस, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जाखड़ की प्रियंका व राहुल गांधी के साथ बैठक, साथ गए दिल्‍ली

Punjab Congress पंजाब के मुख्‍यमंत्री पद के प्रबल दावेदार रहे सुनील जाखड़ की आज देर रात चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के साथ् बैठक हुई। जाखड़ इसके बाद राहुल और प्रियंका के साथ ही दिल्‍ली चले गए। इससे पंजाब कांग्रेस में सस्‍पेंस है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:55 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:17 AM (IST)
पंजाब कांग्रेस में नया सस्‍पेंस, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जाखड़ की प्रियंका व राहुल गांधी के साथ बैठक, साथ गए दिल्‍ली
चंडीगढ़ एयरपाेर्ट पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सुनील जाखड़। (जागरण)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab Congress : पंजाब के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार रहे सुनील जाखड़ की आज रात चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के साथ बैठक की करीब 25 मिनट तक बैठक हुई। जाखड़ इसके बाद प्रियंका और राहुल के साथ एक ही विमान में दिल्‍ली चले गए। इससे पंजाब क‍ांग्रेस में सस्‍पेंस गहरा गया है और चर्चाएं तेज हो गई ह‍ैं।

दरअसल, सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे चलने के बावजूद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया गया था। इसके बाद सुनील जाखड़ ने मीडिया में अंबिका सोनी के खिलाफ बयानबाजी की है, उससे पार्टी फिर से सकते में हैं और चर्चा इस बात को लेकर और ज्यादा बढ़ गई है कि आज एयरपोर्ट पर राहुल गांधी प्रियंका गांधी की बंद कमरे में सुनील जाखड़ से क्या बात हुई है।

काबिले गौर है कि शिमला से लौटते समय राहुल और प्रियंका ने सुनील जाखड़ को उनके साथ ही दिल्ली चलने को कहा तो शाम को सुनील जाखड़ एयरपोर्ट पर पहुंच गए। जहां मोहाली के एसएसपी सतिंद्र उनका इंतजार कर रहे थे। वह उन्हें वीआईपी लाउंज में ले गए। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस का कोई भी नेता मौजूद नहीं था। तीनों नेताओं के बीच लगभग 25 मिनट तक बातचीत होती रही और उसके बाद सभी एक ही फ्लाइट में दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया जाता है कि कांग्रेस सुनील जाखड़ को केंद्रीय कार्यकारिणी किसी अहम पद पर लगाना चाहती है। हालांकि उन्हें पंजाब में ही उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया गया था जो उन्होंने ठुकरा दिया। काबिले गौर है कि जब पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह किसी और को मुख्यमंत्री बनाने की बात चल रही थी तब सुनील जाखड़ का नाम सबसे ऊपर था। लेकिन, अंबिका सोनी ने क‍ह दिया कि पंजाब में किसी सिख को की मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। माना जा रहा है कि इससे जाखड़ का पत्‍ता कट गया। इससे जाखड़ काफी आहत हुए।

उन्होंने कल टीवी चैनलों से बात करते हुए अंबिका सोनी को अपने इस बयान के लिए माफी मांगने को कहा था। उनकी यह बात आज मीडिया में काफी प्रचारित हुई जिससे पार्टी आलाकमान भी फिर से सकते  में है। बताया जाता है कि पार्टी नेतृत्‍व अब सुनील जाखड़ की नाराजगी दूर करने में जुट गया है। 

chat bot
आपका साथी