Chandigarh Unlock Update: चंडीगढ़ में रविवार की पाबंदियां भी खत्म, अब सप्ताह में सातों दिन खुलेगी मार्केट

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद शहर में लगाई गई पाबंदियां अब धीरे-धीरे हटाई जा रही हैं। वीकेंड पर रविवार को पूरा दिन कर्फ्यू को भी खत्म कर दिया गया है। अब शहर में सप्ताह के सातों दिन मार्केट्स खुल सकेंगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:59 PM (IST)
Chandigarh Unlock Update: चंडीगढ़ में रविवार की पाबंदियां भी खत्म, अब सप्ताह में सातों दिन खुलेगी मार्केट
चंडीगढ़ में अब पूरा सप्ताह खुलेंगी दुकानें। सांकेतिक चित्र सुखना झील।

चंडीगढ़, जेएनएन। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद शहर में लगाई गई पाबंदियां अब धीरे-धीरे हटाई जा रही हैं। वीकेंड पर रविवार को पूरा दिन कर्फ्यू को भी अब खत्म कर दिया गया है। अब शहर में सप्ताह के सातों दिन मार्केट्स खुल सकेंगी। प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने ये आदेश जारी किए हैं। वहीं, रविवार को सुखना लेक सुबह 5:00 बजे से 9:00 तक और शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक बंद रहेगी।

वहीं, सिनेमा खोलने और टूरिज्म प्लेस ओपन करने पर सोमवार को कोविड-19 वार रूम मीटिंग में फैसला लिया जाएगा। रविवार को सुबह 5:00 से 8:00 तक और शाम को 6:00 से 8:00 तक सैर करने के लिए लोग जा सकते हैं।

रविवार को नाइट कर्फ्यू रहेगा यह रात 10:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान किसी के भी बाहर निकलने पर पाबंदी होगी। नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी और वाहन भी जब्त किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी