पंजाब आप विधायक दल के नेता हरपाल चीमा का दावा, सुखदेव सिंह ढ़ींडसा होंगे AAP में शामिल

आम आदमी पार्टी का कहना है कि शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के साथ उसका गठबंधन नहीं होगा बल्कि इस पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। यह जानकारी पंजाब में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 03:39 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 03:39 PM (IST)
पंजाब आप विधायक दल के नेता हरपाल चीमा का दावा, सुखदेव सिंह ढ़ींडसा होंगे AAP में शामिल
शिअद (डेमोक्रेटिक) के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढ़ींडसा की फाइल फोटो।

जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के बीच चल रहे गठबंधन की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आप के वरिष्ठ नेता व पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढ़ा और शिअद (डेमोक्रेटिक) के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढ़ींडसा के बीच बैठक हुई है। गठबंधन की बात नहीं, शिअद (डेमोक्रेटिक) के नेताओं को पार्टी में शामिल करने पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिअद (डेमोक्रेटिक) के साथ कोई गठबंधन नहीं कर रही है, बल्कि सुखदेव सिंह ढींडसा सहित पार्टी के सभी नेता जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।

चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और शिअद (डेमोक्रेटिक) दोनों ही पंजाब को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए हम लोगों की आवाज उठाने के लिए एक मंच पर आ रहे हैं, ताकि पंजाब के लोगों का विभिन्न सरकारों द्वारा लंबे समय से किए गए शोषण का हिसाब लिया जा सके। चीमा ने कहा कि शिअद (डेमोक्रेटिक) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा आप में शामिल होने के लेकर बेहद सकारात्मक हैं और वे जल्द ही इस बारे में निर्णय लेंगे।  

chat bot
आपका साथी