सुखबीर सिंह बादल ने शिअद की वर्किंग कमेटी का किया विस्‍तार, 87 सदस्‍य और किए गए शामिल

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की वर्किंग कमेटी का विस्‍तार किया है। बादल ने कार्यक‍ारिणी में 87 और सदस्‍यों को शामिल किया है। इसके साथ ही जत्‍थेदार ताेता सिंह के नेतृत्‍व में अनुशासन कमेटी का गठन किया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 05:40 PM (IST)
सुखबीर सिंह बादल ने शिअद की वर्किंग कमेटी का किया विस्‍तार, 87 सदस्‍य और किए गए शामिल
शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की फाइल फोटो।

चंडीगढ, जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की कार्यकारिणी (Working Commitee) का विस्तार किया है। उन्‍होंने पार्टी कार्यकारिणी में 87 और सदस्‍यों को शामिल किया है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को शामिल गया है। इसके साथ‍ ही पार्टी की अनुशासन कमेटी का भी गठन किया गया है।

जत्थेदार तोता सिंह के नेतृत्व में बनी अनुशासन कमेटी

वरिष्ठ नेता जत्थेदार तोता सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय अनुशासन कमेटी बनाने की भी घोषणा की है। इसमें पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके तथा परकाश चंद गर्ग को भी शामिल किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि नई कमेटी में बीबी जागीर कौर, हरसिमरत कौर बादल, प्रो. किरपाल सिंह बंडूगर, गोबिंद सिंह लौंगोवाल, सिकंदर सिंह मलूका, गुलजार सिंह रणीके, सुरजीत सिंह रखड़ा, अवतार सिंह हित,हीरा सिंह गाबड़िया, बलदेव सिंह मान, मनजिंदर सिंह सिरसा, हरमीत सिंह कालका को कार्यकारिणी (Working Commitee) में शामिल किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि भाई मनजीत सिंह, वीर सिंह लोपोके, कैप्टन बलबीर सिंह बाठ, बीबी महिंदर कौर जोश, मनजीत सिंह मन्ना, भाग सिंह मल्ला, दर्शन सिंह शिवालिक, जगदीप सिंह नकई, मलकीत सिंह ए.आर, बलजीत सिंह जलालउसमां, अमरपाल सिंह बोनी अजनाला, परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, कंवरजीत सिंह ,बलदेव सिंह खैहरा, दिलराज सिंह भूंदड़, सरबजीत सिंह मक्कड़, दर्शन सिंह कोटफत्ता, संत बलबीर सिंह घुन्नस, जोगिंदर सिंह जिंदू, दीदार सिंह भटटी, हरप्रीत मौर मुखमैलपुर, डाॅ. सुखविंदर सुखी, कुलवत सिंह कंता को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

इसके साथ ही सतनाम सिंह राही एडवोकेट, अमरजीत सिंह चावला, दरबारा सिंह गुरु, इशर सिंह मेहरबान, गुरप्रीत सिंह राजूखन्ना, सूबा सिंह बादल, परकाश सिंह भटटी, गुरतेज सिंह घुड़ियाणा, जगजीवन सिंह खीरनीयां, अरविंदर सिंह रसूलपुर, हरदीप सिंह , तजिंदर सिंह मिडूखेड़ा, अलविंदरपाल सिंह पखोके, जरनैल सिंह वाहद, हरजिंदर सिंह घामी, सरबजोत सिंह साहबी, लखविंदर सिंह लक्खी टांडा, सेठ सतपाल सिंह मल्ल, परमजीत सिंह पम्मा एडवोकेट, स्वर्ण सिंह कुलार, यादविंदर सिंह यादू, बलविंदर सिंह संधू को भी शामिल किया गया है।

उन्‍होंने कहा कि हरभजन सिंह डंग, विजय दानव, तीर्थ सिंह माहला, बरजिंदर सिंह बराड़, भूपिंदर सिंह साहोके, रंजीत सिंह गिल, अजमेर सिंह खेड़ा, सतबीर सिंह खटड़ा, महिंदर सिंह लालवा, निर्मल सिंह हरियाउ, सुरजीत सिंह गड़ी, कबीर दास नाभा, हरपाल जुनेजा, इंदरमोहन सिंह बजाज, सुरजीत सिंह कोहली, हरमोहन सिंह संधू मुहम्मद उवैस, विनरजीत सिंह गोल्डी, रजिंदर दीपा सुनाम, इकबाल सिंह संधू तथा रघुजीत सिंह विर्क हरियाणा के नाम शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी