सुखबीर बादल की सीएम चन्‍नी को चुनौती, हिम्मत है तो मजीठिया व शिअद पर पर्चा दर्ज करके दिखाएं

शिरोमणि अकाली दल के अध्‍यक्ष सुखबीर‍ सिंह बादल ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने चन्‍नी को चुनौती दी कि हिम्‍मत है तो बिक्रम सिंह मजीठिया और शिअद पर केस दर्ज करके दिखाएंं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:01 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:27 AM (IST)
सुखबीर बादल की सीएम चन्‍नी को चुनौती, हिम्मत है तो मजीठिया व शिअद पर पर्चा दर्ज करके दिखाएं
पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी और शिअद अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। ।शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी पर हमला किया है। उन्‍हाेंने कहा कि सीएम चन्‍नी में हिम्‍मत है तो बिक्रम सिंह मजीठिया और शिअद के खिलाफ केस दर्ज करके दिखाएंं। उन्‍होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ झूठा ड्रग्स मामले का केस दर्ज करने की योजना बनाई है।

शिअद कोर कमेटी शनिवार को मुख्यमंत्री के आवास के बाहर देगी पर्चा दर्ज करने की चुनौती

यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता के एक बैठक हुई है। इसमें चन्नी और सिद्धू ने डीजीपी को हिदायत दी है कि वह मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में एफआइआर दर्ज करें। सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो मजीठिया ही नहीं बल्कि पूरी शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लें। पार्टी डरने वाली नहीं है।

सुखबीर बादल ने कहा कि आज इस संबंध में कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि शनिवार 27 नवंबर को समूची कोर कमेटी मुख्यमंत्री के आवास के बाहर जाएगी। मुख्यमंत्री में अगर हिम्मत है तो शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी पर पर्चा दर्ज करके शिअद नेताओं को जेल में डाल दे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार झूठे पर्चे दर्ज करेगी कि अकाली दल पूरे राज्य में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा।

उन्होंने कहा कि असली लड़ाई चन्नी और सिद्धू के बीच में है। सिद्धू कहते हैं कि अगर मजीठिया पर पर्चा दर्ज नहीं किया गया तो वह मरणव्रत पर बैठेंगे। इसका साफ अर्थ है कि सरकार को भी पता है कि जो केस वह बनाना चाहती है वह झूठा है, लेकिन सिद्धू सरकार पर दबाव बना रहे है। सिद्धू को न तो देश की कानून व्यवस्था पर विश्वास है और न ही चन्नी पर।

सुखबीर ने कहा कि जितना सिद्धू के अंदर भरा हुआ है उतना आज तक उन्होंने किसी में नहीं देखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चन्नी को 'टम्परेरी मुख्यमंत्री' बनाकर पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है। जो मुख्यमंत्री अपने अनुसार एजी व डीजीपी न लगा सके वह क्या करेगा, क्योंकि सारे फैसले सिद्धू ही कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को पागल बताते हुए शिअद प्रधान ने कहा कि पिछले दिनों इसी जुंडली ने बेअदबी मामले में झूठा गवाह खड़ा करके उनके विरुद्ध झूठा मामला दर्ज करने की योजना बनाई थी। लेकिन,  मामले का खुलासा होने के कारण उनकी हिम्मत जवाब दे गई। अब उन्होंने मजीठिया के खिलाफ झूठा पर्चा दर्ज करने की योजना बनाई है। सुखबीर ने अफसरशाही को भी धमकी दी कि अगर वह इस झूठ में साथ देंगे तो, इस सरकार के एक माह ही रह गए है। उन अफसरों को भी अपनी करनी का फल भुगतना पड़ेगा।

सिद्धू को स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरत पड़ने वाली है

सुखबीर बादल ने कहा कि सिद्धू जिस तरह से बोलता है, उसे देखकर लगता है कि उसे स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत पड़ने वाली है। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। क्योंकि,  उसे कानून व्यवस्था पर भी विश्वास नहीं रह गया है। वह खुद को ही जज समझने लगा है। हकीकत में सिद्धू मानसिक रूप से बीमार हो गया है।

चन्नी भ्रष्ट, वडिंग दिखाएं रसीद, बाजवा के विदेश दौरे की जांच हो

सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भ्रष्ट बताया। उन्होंने कहा कि आज तक इंडस्ट्री और माइनिंग हमेशा ही एक ही मंत्री के पास रहते थे लेकिन चन्नी ने इंडस्ट्री तो दे दिया लेकिन माइनिंग अपने पास रख ली। चन्नी ने मुख्यमंत्री बनते ही कहा था कि माइनिंग माफिया उनके पास नहीं आए लेकिन अवैध माइनिंग को लेकर राणा गुरजीत सिंह को पहले कैबिनेट से निकाले गए बाद में उन्‍हें ही अपनी कैबिनेट में रख लिया। इसी प्रकार एक्साइज एंड टैक्सेशन हमेशा ही एक ही मंत्री के पास रहता था लेकिन मंत्री ने टैक्सेशन तो दे दिया लेकिन एक्साइज अपने पास रख लिया ताकि शराब माफियाओं के माल कमा सकें।

सुखबीर ने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आर्बिट ट्रांसपोर्ट के 14 करोड़ रुपये जमा करवाने की बात कर रहे है, वह तो मंत्री है वह रसीद दिखा दें। 14 की न सही वह सात करोड़ की ही रसीद दिखा दें। दरसल वडिंग अहंकारी हो गए हैं,  क्योंकि उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि वह मंत्री बन पाएंगे लेकिन बन गए। इस बात को वह पचा नहीं पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सिद्धू ने चरणजीत चन्‍नी सरकार को फिर घेरा, बेअदबी और नशे मुद्दे उठाए, जाखड़ पर भी साधा निशाना

वहीं, सुखबीर बादल ने सिख फार जस्टिस के घोषित आतंकवाद गुरपतवंत सिंह पन्नू के भाई को चेयरमैन लगाए जाने पर राहुल गांधी व सोनिया गांधी से जवाब देने की बात कहते हुए कहा कि तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के विदेश दौरों की जांच की जाए तो सबकुछ सामने आ जाएगा। क्योंकि, बाजवा ने विदेश में गुरपतवंत सिंह पन्नी से मुलाकात की थी।

chat bot
आपका साथी