क्रमिक भूख हड़ताल को सौ दिन पूरे

पुआध क्षेत्र के किसान हितैषियों की ओर से किसान संघर्ष के समर्थन में की जा रही क्रमिक भूख हड़ताल के बुधवार को सौ दिन पूरे हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 06:31 PM (IST)
क्रमिक भूख हड़ताल को सौ दिन पूरे
क्रमिक भूख हड़ताल को सौ दिन पूरे

जागरण संवाददाता, मोहाली : पुआध क्षेत्र के किसान हितैषियों की ओर से किसान संघर्ष के समर्थन में की जा रही क्रमिक भूख हड़ताल के बुधवार को सौ दिन पूरे हो गए। इस अवसर पर श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के भोग पाए गए। सभी की सहमति से पुआधी किसान मजदूर सभा का गठन करने का फैसला किया गया। यह सभा क्षेत्र के मुद्दों को उभार कर प्रस्तुत करेगी तथा उनके हल के लिए प्रयत्नशील रहेगी।

पुआधी किसान मजदूर सभा की कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र ही किया जाएगा। यह सभा अंतरराष्ट्रीय पुआधी मंच के सहयोग से ही काम करेगी। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिए जाने वाले हर तरह के कार्यक्रम को पुआध क्षेत्र में हूबहू लागू करवाने के लिए यत्न करेगी तथा 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देगी।

इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह लांडरा के पंथक ढाडी जत्थे ने किसान संघर्ष को समर्पित जोशीली वारें पेश की। इस मौके पर संगत को डा. कर्मजीत सिंह चिल्ला, गुरप्रीत सिंह नियामियां, परमिदर सिंह सोहाना, सोनिया मान, दर्शन औलख, मानसिंह सोहाना, नछतर सिंह बैदवान तथा बलजिदर बरजिदर सिंह परवाना ने संबोधन किया। नम्बरदार हरविदर सिंह ने मंच संचालन किया। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शुरू किए गए संघर्ष के दौरान शहीद हुए गांव रायपुर कलां के निवासी जतिद्र सिंह के पुत्र गुरमनजोत सिंह को इस अवसर पर 51000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण संघर्ष कमेटी चंडीगढ़, सीटीयू रिटायर्ड मुलाजिम यूनियन, मोहाली की पेंशनर यूनियन, रोडवेज कर्मचारी यूनियन, तर्कशील सोसायटी, अंतरराष्ट्रीय पुआधी मंच, जनहित कमेटी खरड़, सुखमनी सेवा सोसायटी, सेवामुक्त पंजाब पुलिस मुलाजिम यूनियन, दोधी यूनियन, विभिन्न गांवों की पंचायतें, युवक क्लब तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, पंच, सरपंच मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी