चंडीगढ़ में यूथ डे पर गवर्नमेंट स्कूल के स्टूडेंट्स ने किया राम कृष्ण मिशन आश्रम का दौरा

चंडीगढ़ में यूथ डे (स्वामी विवेकानंद की 158 जयंती) के उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ के गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-22 के स्टूडेंट्स ने राम कृष्ण मिशन आश्रम सेक्टर-15 का दौरा किया। इस दौरान आश्रम के अंदर रखी गई पुस्तकें भी पढ़ी।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 04:34 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 04:34 PM (IST)
चंडीगढ़ में यूथ डे पर गवर्नमेंट स्कूल के स्टूडेंट्स ने किया राम कृष्ण मिशन आश्रम का दौरा
स्टूडेंट्स ने राम कृष्ण मिशन आश्रम सेक्टर-15 का दौरा किया।

चंडीगढ़, जेएनएन। यूथ डे (स्वामी विवेकानंद की 158 जयंती) के उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ के गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-22 के स्टूडेंट्स ने राम कृष्ण मिशन आश्रम सेक्टर-15 का दौरा किया। इस मौके पर आश्रम के अंदर रखी गई पुस्तकें और स्वामी विवेकानंद के जीवन के सिद्धांतों के प्रति अवगत कराया गया।

जानकारी देते हुए एनएसएस इंचार्ज अनुपम शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानव जाति के विकास के लिए जरूरी है। स्वामी विवेकानंद हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते थे, इसके लिए वह मेहनत को प्रोत्साहित करते थे। छोटी उम्र में ही उन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेशों को भी भारतीय संस्कृति के संस्कारों से अवगत कराया और उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया।

पंजाब डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोप्ध्याय ने की स्टूडेंट्स से मुलाकात

राम कृष्ण मिशन आश्रम का दौरा करने के बाद स्टूडेंट्स से पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोप्ध्याय ने भी मुलाकात की और स्टूडेंट्स को मेहनत के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। डीजीपी सिद्धार्थ ने कहा कि मंजिल को हासिल करने के लिए यदि खुद मेहनत की होगी तो निश्चित तौर पर मंजिल मिलने के बाद स्वाद अलग होता है। इसके साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स को कर्म करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि धर्म ग्रंथों में लिखा गया है कि काम करो, फल की इच्छा मत करो।

chat bot
आपका साथी