सांस लेने के इस तरीके में छिपा है लंबी उम्र का राज, आप भी जानिए Chandigarh News

डॉ. अनीश गर्ग ने बताया कि मनुष्य को 1 मिनट में 15 से 16 सांस लेने होते हैं जिसके चलते उसकी उम्र 100 साल होती है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 12:20 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 04:23 PM (IST)
सांस लेने के इस तरीके में छिपा है लंबी उम्र का राज, आप भी जानिए Chandigarh News
सांस लेने के इस तरीके में छिपा है लंबी उम्र का राज, आप भी जानिए Chandigarh News

जेएनएन, चंडीगढ़। तनाव मुक्ति अभियान के तहत चंडीगढ़ रेजिडेंट्स एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफ्ड) की ओर से मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस के जवानों एवं अफसरों के लिए पुलिस स्टेशन सेक्टर-34 में तनाव मुक्ति का सत्र रखा गया। यह सत्र क्राफ्ड के मुख्य प्रवक्ता एवं योग गुरु डॉ. अनीश गर्ग द्वारा लिया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने दिन प्रतिदिन के जीवन में तनाव मुक्ति रहने के उपाय बताए।

उन्होंने बताया कि हम चलते-फिरते एवं खाते-पीते सूर्य नाड़ी, चंद्र नाड़ी एवं मुद्राओं का उपयोग करके अपने शारीरिक एवं मानसिक तनाव को दूर कर सकते हैं। सबसे जरूरी प्राणायाम द्वारा अपने श्वास पर नियंत्रण पाना है। डॉ. गर्ग ने कहा कि कछुआ 1 मिनट में दो से तीन सांस लेता है, जिसके कारण उसकी आयु 200 साल से ऊपर होती है। वहीं कुत्ता 1 मिनट में 40 से 50 सांस लेता है और उसकी उम्र 12 से 14 साल रहती है। जबकि मनुष्य को 1 मिनट में 15 से 16 सांस लेने होते हैं, जिसके चलते उसकी उम्र 100 साल होती है। परंतु गलत खानपान और गलत व्यवहार की वजह से हम 1 मिनट में 40 से 50 सांस खर्च कर देते हैं। सही श्वास प्रक्रिया से हम 100 साल तक तनाव एवं रोग मुक्त रह सकते हैं।

 

डॉ. अनीश गर्ग को सम्मानित करते एसएचओ बलदेव कुमार।

कार्यक्रम के अंत में थाने के एसएचओ बलदेव कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर डॉ. अनीश गर्ग का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में क्राफ्ड की तरफ से सुरेंद्र शर्मा, महासचिव रजत मल्होत्रा, सुशील मल्होत्रा एवं कुलदीप सिंह गिल ने हिस्सा लिया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी