चंडीगढ़ में स्टेप्स ग्रोइंग अकादमी ने रिलीज किया सुपर मॉडल-2021 का कैलेंडर, बेबी व किड्ज ने किया रैंप वॉक

स्टेप्स ग्रोइंग अकादमी चंडीगढ़ की ओर से आज सुपर मॉडल-2021 के कैलेंडर को रिलीज किया गया। बेबी कैलेंडर में 0 से 5 आयु वर्ग के बेबीज को शामिल किया है तो किड कैलेंडर में 5 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को शामिल किया गया है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 01:18 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 01:18 PM (IST)
चंडीगढ़ में स्टेप्स ग्रोइंग अकादमी ने रिलीज किया सुपर मॉडल-2021 का कैलेंडर, बेबी व किड्ज ने किया रैंप वॉक
चंडीगढ़ में रैंप वॉक करते हुए बच्चे।

चंडीगढ़ [वैभव शर्मा]। स्टेप्स ग्रोइंग अकादमी चंडीगढ़ की ओर से आज सुपर मॉडल-2021 के कैलेंडर को रिलीज किया गया। बेबी कैलेंडर में 0 से 5 आयु वर्ग के बेबीज को शामिल किया है, तो किड कैलेंडर में 5 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को शामिल किया गया है। जबकि 14 वर्ष से अधिक आयु वाले बच्चों को भी कैलेंडर में शामिल किया है। वहीं इस मौके पर इन्ही आयु वर्ग तक के बच्चों की एक रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया। स्टेप्स ग्रोइंग अकादमी की निदेशक शिवि महाजन और प्रबंध निदेशक गौरव महाजन ने बताया कि उनकी अकादमी की ओर से 0 से 05 आयु वर्ग के बेबीज का कैलेंडर तीसरी बार और 5 से 12 आयु वर्ग तक के बच्चों का कैलेंडर छठी बार प्रस्तुत किया जा रहा है। जबकि सीनियर के लिए यह पहली बार शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन कैलेंडर कि विशेषता ये है कि कॉन्सेप्चुअल (वैचारिक) रूप से तैयार किए गए हैं। तीनों ही कैलेंडर में मॉडल्स की 2-2 फोटोज को शामिल किया गया है, जिसमें एक इंडोर और एक आउटडोर तैयार की गई है। गौरव महाजन के अनुसार पिक्सेल सिटी जीरकपुर में फोटो शूट किया गया है। उन्होंने बताया कि कैलेंडर में यहां 0 से 5 आयु वर्ग में ध्वनि महाजन, तृषा सेठी, नित्या ग्रोवर, सिद्धि मनचंदा और आर्यवीर सिंह हैं। वहीं किड्ज सेक्शन में अद्विती सिंह, चारवी अरोड़ा, रिद्धिमा मनचंदा, दृष्टि रानी, ऐशले शर्मा, प्राची सेठी, गैतिक सोनी,  गौतम, ताविश, अमितोजदीप सिंह बसरा और मोक्ष अरोड़ा है तो सीनियर वर्ग में अभिनव राजपूत, कमल गुर्जर, कर्ण मनोचा, तुषार, अमन हंस, साक्षी सिंह, कशिश सिंगला, जसप्रीत कौर, कनिष्का भगत, पल्लवी कश्यप और शगुन शामिल है।

शिवि महाजन ने बताया कि अद्विती सिंह, मानवी शर्मा, चारवी अरोड़ा, कनिष्का भगत उनकी अकादमी से पिछले 5 साल से जुड़े हुए है। तकरीबन ये सभी बच्चे पंजाबी फिल्मों और नेशनल चैनल में अपनी एक्टिंग, मॉडलिंग से अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देशय बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जिसके माध्यम से वो अपना हुनर अपनी कला जमाने के आगे पेश कर सके और देश विदेश में एक ऊँचा मुकाम हासिल करे। शिवि के अनुसार उनका मकसद पिछले साल के कैलेंडर के 12सुपर मॉडल्स कि अचीवमेंट्स को भी हाईलाइट  कर इन बच्चों को प्रोत्साहित करना है।

chat bot
आपका साथी