अंजू, मुदिता और विदुषी रहे अव्वल

राष्ट्रीय कवि संगम चंडीगढ़ की ओर से श्रीराम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का प्रांत स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:55 PM (IST)
अंजू, मुदिता और विदुषी रहे अव्वल
अंजू, मुदिता और विदुषी रहे अव्वल

जागरण संवाददाता, मोहाली : राष्ट्रीय कवि संगम चंडीगढ़ की ओर से श्रीराम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का प्रांत स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्राईसिटी के जाने माने समाजसेवी एवं मेडिटच वेलनेस के एमडी अमिताभ रूंगटा मुख्य अतिथि रहे। संगम के राष्ट्रीय महामंत्री डा अशोक बत्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कवि संगम चंडीगढ़ के संरक्षक एवं ट्रस्टी कुलभूषण गोयल के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के चयनित 5-5 प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दी। निर्णायक मंडल में भिवानी से डा. मनोज भारत, मुंबई से ऊषा मौर्य, चंडीगढ़ से प्रो. अलका कासरा एवं डा. सुनील बहल और पंचकूला से सुदेश नूर शामिल रहे।

प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम रहीं अंजू शर्मा (मोहाली) को 5100 रुपये, द्वितीय मुदिता वशिष्ठ (पंचकूला) को 3100 रुपये और चंडीगढ़ की विदुषी भारद्वाज को तृतीय स्थान पर रहने पर 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इनके अलावा अविशी सैनी (मोहाली), तनिष्क कपूर (पंचकूला) एवं तनु कुमारी (चंडीगढ़) सभी की उत्कृष्ट प्रस्तुति रही। इनके अतिरिक्त शेष सभी नौ प्रतिभागियों को जिला स्तरीय उत्कृष्ट प्रस्तुति के स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे दौर में श्री राम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न स्तरों पर निर्णायक की भूमिका में सम्बल प्रदान करने वाले सभी साहित्यकारों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इनमें उपरोक्त पांच निर्णायकों के अलावा डा. अनीश गर्ग, नीरजा शर्मा, एमएल अरोड़ा एवं नेहा शर्मा शामिल रहे। इस तरह से पंचकूला के डा. एसएल गर्ग ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। चुने गए छह प्रतिभागियों की अगली अखिल भारतीय स्तर की (प्रथम चरण) प्रतियोगिता के नवंबर माह में आयोजित होगी। इससे प्रतियोगिता के अगले चरण में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का चयन होगा। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारी रमेश मित्तल, सुरेंद्र सिगला एवं डीके तिवारी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी