पंजाब में Specialist Doctors की सेवाकाल की आयु सीमा में 5 वर्ष की वृद्धि

पंजाब सरकार ने Specialist Doctors के सेवाकाल की आयु सीमा 60 साल से बढ़ा कर 65 साल कर दी है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने दी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 03:34 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 08:40 AM (IST)
पंजाब में Specialist Doctors की सेवाकाल की आयु सीमा में 5 वर्ष की वृद्धि
पंजाब में Specialist Doctors की सेवाकाल की आयु सीमा में 5 वर्ष की वृद्धि

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने Specialist Doctors के सेवाकाल की आयु सीमा 60 साल से बढ़ा कर 65 साल कर दी है। अब Specialist Doctors अपनी सेवा मुक्ति के बाद भी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अपनी सेवाएं निभा सकेंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में Specialist Doctors की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने उनकी आयु सीमा बढ़ाने का फ़ैसला लिया है, जिससे लंबे समय तक वह विभाग में अपनी सेवाएं दे सकें। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रशासनिक विभाग द्वारा 384 खाली पड़े पदों पर रेगुलर भर्ती करने तक गायनोकोलोजिस्ट, सर्जन, आर्थोपैडिशियन, रेडीयोलोजिस्ट, ऐनेस्थीटिस्टस आदि को कंसलटेंट के तौर पर रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि शुरू में हरेक कंसलटेंट को एक साल के समय के लिए ठेका आधार पर नियुक्त किया जाएगा, जिसमें उनकी कारगुज़ारी के आधार पर साल-दर-साल विस्तार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया कि इन कंसलटेंटों को दिया जाने वाला वेतन उनके सेवाकाल के आखिरी वेतन में से पेंशन की रकम घटाकर बचती रकम से ज़्यादा नहीं होगी।

सिद्धू ने बताया कि एक साल के लिए कंसलटेंटों की नियुक्ति के लिए अधिक से अधिक आयु 64 साल होगी और कंसलटेंट की आयु 65 साल की होने पर किसी भी हालात में उसकी सेवा को बरकरार नहीं रखा जाएगा। कंसलटेंट को कॉन्ट्रेेक्ट के समय के दौरान प्राइवेट प्रेक्टिस की आज्ञा नहीं दी जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी