अयोध्या के लिए जल्द चलेगी स्पेशल ट्रेन

शहरवासियों की मांग पर चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेता रामबीर भट्टी ने रेलवे बोर्ड से मांग की कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:29 PM (IST)
अयोध्या के लिए जल्द चलेगी स्पेशल ट्रेन
अयोध्या के लिए जल्द चलेगी स्पेशल ट्रेन

वैभव शर्मा, चंडीगढ़

शहरवासियों की मांग पर चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेता रामबीर भट्टी ने रेलवे बोर्ड से मांग की कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाए। वहीं भट्टी ने इसे लेकर यात्रा सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न को पत्र भी सौंपा है। अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के दर्शन के लिए ट्रेन को चलाने का प्लान बनाया है। शहरवासियों से भी कई पत्र और फोन कॉल मिली थी, जिसके बाद ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए ट्रेन चले। उम्मीद है कि जल्द ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

बैठक में रखा जाएगा प्रपोजल

29 नवंबर को रेलवे बोर्ड की बैठक होगी। जिसमें रेलवे बोर्ड के अलावा रेलवे मंत्रालय के उच्चाधिकारी के साथ ही यात्रा सेवा समिति के चेयरमैन शामिल होंगे। भट्टी ने ट्रेन चलाने को लेकर पत्र चेयरमैन को ही सौंपा है। वहीं, चेयरमैन रत्न ने प्रपोजल को बैठक में रखने का आश्वासन भी दिया। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए ट्रेन चलेगी।

अंबाला से चलती है सरयू यमुना स्पेशल ट्रेन

सूत्रों के अनुसार अंबाला से सरयू यमुना स्पेशल ट्रेन चल रही है। जिसके माध्यम से लोग अयोध्या जा रहे हैं, लेकिन चंडीगढ़, कालका, चंडीमंदिर, मोहाली या फिर अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों की बात करें तो वहां से अयोध्या के लिए कोई भी ट्रेन नहीं चल रही है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने का मतलब यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होना भी माना जा रहा है। इस समय लोगों को अंबाला से अयोध्या की टिकट बुक करवानी पड़ती है और उसके लिए भी काफी मारामारी रहती है।

स्टॉपेज के लिए भी बनाई गई प्लानिग

चंडीगढ़ से अयोध्या तक जहां ट्रेन को चलाने पर काम हो रहा है। वहीं, रुट को रुकने के लिए स्टॉपेज के लिए भी प्लानिग बना ली गई है। सूत्रों के अनुसार यह ट्रेन कुरुक्षेत्र या फिर यमुनानगर से होकर जाएगी। इस दौरान ट्रेन के रुकने के लिए करीब आठ स्टॉपेज को चुना गया है।

chat bot
आपका साथी