चंडीगढ़ में नशा मुक्ति भारत अभियान के लिए सोशल वेलफेयर का प्रयास, नुक्कड़ नाटक कर लोगों को नशे के प्रति कर रहे जागरूक

चंडीगढ़ में नशा मुक्त भारत अभियान के लिए चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने नई शुरूआत की है। सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के सदस्य शहर के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर नुक्कड़ नाटक करके लोगों को नशे के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 12:24 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 12:24 PM (IST)
चंडीगढ़ में नशा मुक्ति भारत अभियान के लिए सोशल वेलफेयर का प्रयास, नुक्कड़ नाटक कर लोगों को नशे के प्रति कर रहे जागरूक
चंडीगढ़ में नशा मुक्त भारत अभियान के लिए सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने नई शुरूआत की है।

चंडीगढ़, जेएनएन। नशा मुक्त भारत अभियान के लिए चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने नई शुरूआत की है। एक महीना चलने वाले अभियान के लिए सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने शहर के थिएटर ग्रुप का सहारा लिया है, जो कि शहर के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर नुक्कड़ नाटक करके लोगों को नशे के प्रति जागरूक कर रहे है। इस कार्य में मास्क थिएटर ग्रुप ने काम शुरू किया हुआ है, जिसमें कलाकार अलग-अलग परिवेश की कहानियों को पेश कर रहे है और नशे से होने वाले बुरे परिणामों के बारे में जानकारी दे रहे है।

बीमारी का शिकार होने के साथ पूरा परिवार होता है खत्म

नुक्कड़ नाटक में नशा करने वाले को अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त होने से लेकर परिवार पर होने वाले प्रभावों के बारे में बताया गया है। नशे के लिए किस प्रकार से इंसान घर के सामान को बेचता है और परिवार वालों की इज्जत करना भी छोड़ देता है। एक समय ऐसा आ जाता है जब इंसान अकेला रह जाता है और उसका इलाज कराने वाला भी कोई नहीं बचता। इसी प्रकार से नशा करने के बाद मानसिक बीमारी होने से लेकर कई प्रकार की शारीरिक बीमारियां होती है जिनका समय पर इलाज नहीं होने के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।  

नाटक करने के बाद पब्लिक ओपिनयन के जरिए सुधार का प्रयास

मास्क थिएटर ग्रुप के डायरेक्टर रविंदर रवि ने बताया कि लोगों से जोड़ने के लिए हम नाटक करने के बाद लोगों से पब्लिक ओपिनयन ले रहे है ताकि लोगों को नशे से जोड़ सके और उसके बुरे प्रभावों के बारे में दूसरे लोगों को जागरूक कर सके। 25 फरवरी से शुरू किए गए अभियान में बेहतर जुड़ाव देखने को मिल रहा है।

लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक अहम भूमिका निभा सकते है। हर राेज हम नशे से जुड़े अनेक मामले देखते है। लोगों को उससे बचाने की दिशा में सोशल वेलफेयर ने प्रयास किया है।

-नवजोत कौर, डायरेक्टर सोशल वेलफेयर।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी