Snatching in Chandigarh: ड्यूटी से घर जा रहे युवक से रास्ते में मोबाइल छीन चार बदमाश फरार

शहर में स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ गई है। सेक्टर-25/38 डिवाइडिंग रोड पर देर रात आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित अशोक कुमार की शिकायत पर पहुंची संबंधित थाना पुलिस अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लगी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 10:58 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 10:58 AM (IST)
Snatching in Chandigarh: ड्यूटी से घर जा रहे युवक से रास्ते में मोबाइल छीन चार बदमाश फरार
चंडीगढ़ में बीते एक महीने में 28 से ज्यादा स्नैचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में दिन के समय बाइक सवार स्नैचर सक्रिय हैं। चंडीगढ़ में बीते एक महीने में 28 से ज्यादा स्नैचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं रात के समय पैदल ही आरोपित वारदात को अंजाम दे रहे हैं। देर रात ड्यूटी खत्म करके साइकिल से घर जा रहे एक युवक का चार बदमाशों ने रास्ता रोककर उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-25/38 डिवाइडिंग रोड पर देर रात आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित अशोक कुमार की शिकायत पर पहुंची संबंधित थाना पुलिस अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लगी है।

जगतपुरा का रहने वाले अशोक कुमार चंडीगढ़ के एक होटल में वेटर का काम करता है। रोजाना की तरह देर रात को करीब 1:10 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद साइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर 25/ 38 डिवाइडिंग रोड के पास पहुंचा तभी चार आरोपितों ने आकर उनके उससे मोबाइल छीन लिया।

बाइक पर जाली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा आरोपित दबोचा

मोटरसाइकिल पर जाली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक आरोपित को क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। आरोपित की पहचान सेक्टर-52 के 19 साल के सुमित के रूप में हुई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आइपीसी की धारा-473 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित पर पहले भी लूट, चोरी और साजिश के कई मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच को खुफिया जानकारी मिली थी कि आरोपित सुमीत किसी वारदात को अंजाम देने के लिए सेक्टर-11 में घूम रहा है। पुलिस ने आरोपित को ट्रैप लगाकर दबोचा। आरोपित यामाहा बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट सीएच01बीवाई9052 लगाकर घूम रहा था। जांच में बाइक का असली रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल8 एसबीआर 0277 था। बाइक दिल्ली से चोरी हुई थी। दिल्ली के संतनगर के रहने वाले सुरिंदर के नाम पर ये मोटरसाइकिल रजिस्टर्ड है।

chat bot
आपका साथी