स्नैचिंग गढ़ बना चंडीगढ़; एक महीने में 26 वारदातें, ज्यादातर महिलाएं टारगेट, एक भी मामला सुलझा नहीं पाई पुलिस

चंडीगढ़ में बीते एक महीने में कुल 26 स्नैचिंग की वारदातें हुई हैं। पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत भी दर्ज की है लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस अभी तक इन 26 घटनाओं में से एक को भी सुलझा नहीं पाई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 12:34 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 12:34 PM (IST)
स्नैचिंग गढ़ बना चंडीगढ़; एक महीने में 26 वारदातें, ज्यादातर महिलाएं टारगेट, एक भी मामला सुलझा नहीं पाई पुलिस
शातिर अकेली राह जा रही महिलाओं को ज्यादातर अपना निशाना बना रहे हैं।

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़। शहर में स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस स्नैचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। बेखौफ शातिर पुलिस को चुनौती देते हुए वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। जबकि, पुलिस के हाथ अभी तक कई मामलों में खाली हैं। वहीं, आरोपितों के निशाने पर सुबह शाम सैर करने निकली महिलाएं हैं। जिन्हें आरोपित साफ्ट टारगेट बनाकर वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। चंडीगढ़ में बीते एक महीने में कुल 26 स्नैचिंग की वारदातें हुई हैं। पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत भी दर्ज की है, लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस अभी तक इन 26 घटनाओं में से एक को भी सुलझा नहीं पाई है। चंडीगढ़ की स्मार्ट पुलिस इन वारदातों में शामिल एक भी आरोपित को पकड़ नहीं पाई है। स्नैचिंग की इन घटनाओं में ज्यादातर मोबाइल, चेन और पर्स स्नैचिंग शामिल है।

ऐसा ही मामला थाना सारंगपुर एरिया के अंतर्गत हुआ है। जानकारी के मुताबिक खुड्डा लहौरा की रहने वाली महिला देर शाम शाम करीब 5:30 बजे घर से सैर करने के लिए बोटेनिकल गार्डन गई थी। जब वह सैर कर घर वापस लौट रही थी तभी स्लिप रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने महिला के साथ से पर्स छीन लिया। महिला ने शोर मचाया जिसके बाद आसपास से गुजर रहे लोग वहां इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो दिन पहले सैर करनी गई महिला से हुई थी स्नैचिंग

दो दिन पहले सेक्टर-24 में रहने वाली रीना देवी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर से कुछ कदम की दूरी पर स्थित पार्क में सैर करने निकली थी। सैर करने के बाद वापस लौट रही थी तभी एक युवक जो पैदल ही उसके पास आया और गले में पहनी सोने की चेन को झपट लिया। आरोपित थोड़ी दूर जाकर एक कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने राहगीर की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी।

----

"घर के बाहर और आसपास पार्क में सैर करने निकल रही महिलाओं से स्नैचिंग करने वाले आरोपितों को पकड़ने में पुलिस की अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। वहीं इस तरह की वारदात रोकने के लिए सुबह और शाम के समय शहर के कई प्रमुख पार्क में पीसीआर की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है।

                                                                                         -कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी चंडीगढ़।

chat bot
आपका साथी