मोहाली में आइलेट्स की तैयारी कर रहे युवक पर हमला, 6-7 आरोपितों ने जमकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

पुरानी रंजिश के चलते एक 19 वर्षीय युवक को 6-7 युवकों ने घेर कर पीटा। इसके बाद घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता दृष ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं क्लास पास करके विदेश जाने की तैयारी कर रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:57 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:57 AM (IST)
मोहाली में आइलेट्स की तैयारी कर रहे युवक पर हमला, 6-7 आरोपितों ने जमकर पीटा, अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली में पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक को 6-7 युवकों ने जमकर पीटा। इसके बाद घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता दृष ने पुलिस को बताया कि वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा है। वह फेज-3बी2 में स्थित एक प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट में आइलेट्स की कोचिंग ले रहा है। बीते रोज वह सुबह कोचिंग क्लास आया था और जब दोपहर को क्लास खत्म होने के बाद घर वापस जाने लगा तो अंश, वंश, गौतम निवासी सेक्टर-66 और दो-तीन अन्य लड़के जिन्हें वह जानता नहीं उसकी जीप के पास खड़े थे। सभी आरोपित उसके साथ गाली गलौच करने लगे और बाद में उन्होंने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।

पीड़ित ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो सभी आरोपित युवक मौके से भाग निकले। इसके बाद उसने अपने पिता को कॉल किया। उसके पिता मौके पर पहुंचे और उसे जख्मी हालत में सिविल अस्पताल फेज-6 लेकर गए। जहां पर उसका इलाज किया गया। मटौर पुलिस ने इस मामले में अंश, वंश, गौतम निवासी सेक्टर-66 तथा अज्ञात युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 148, 149 के तहत केस दर्ज किया है।

पीयू चंडीगढ़ के स्टाफ मेंबर्स से ठगी की कोशिश

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के टीचिंग और नाॅन टीचिंग स्टाफ को वीरवार किसी अनजान ने फोन कर उनसे जुड़ी जानकारी लेने की कोशिश की गई। अमित शर्मा नाम का व्यक्ति खुद को पीयू स्टाफ मेंबर बता रहा था। कई फैकल्टी मेंबर्स और स्टाफ से लाइफ सर्टिफिकेट और पेंशन का हवाला देते हुए बैंक अकाउंट सहित अन्य जानकारी लेने की कोशिश की गई। इस तरह की काॅल जब कई स्टाफ मेंबर्स के पास पहुंची तो संबंधित व्यक्ति पर शक हुआ। मामले में जब जांच की गई तो पूरा मामला फ्राॅड निकला। जिन मोबाइल नंबर से काॅल आ रही थी दोपहर बाद वह स्वीच ऑफ हो गया। इस मामले में पीयू प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों ने सभी स्टाफ को अनजान लोगों को किसी भी तरह की पर्सनल जानकारी नहीं देने के लिए आगाह किया है।

chat bot
आपका साथी