चंडीगढ़ में डेंगू से हालात हो रहे बेकाबू, नहीं मिल रहे प्लेटलेट्स डोनर, ट्राईसिटी में रोजाना 200 नए मरीज

चंडीगढ़ में डेंगू से हालात खराब हो रहे हैं। रोजाना ट्राईसिटी में 200 तक केस आने लगे हैं। अकेले चंडीगढ़ में बुधवार को 41 नए डेंगू पॉजिटिव केस सामने आए। अभी तक 737 केस आ चुके हैं। अकेले अक्टूबर में अभी तक 653 केस मिल चुके हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:51 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:51 AM (IST)
चंडीगढ़ में डेंगू से हालात हो रहे बेकाबू, नहीं मिल रहे प्लेटलेट्स डोनर, ट्राईसिटी में रोजाना 200 नए मरीज
चंडीगढ़ भी केस बढ़ने पर बाहरी मरीजों को आपात स्थिति में ही देखने की तैयारी कर रहा है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। डेंगू के एककाएक मामले इतने बढ़ गए हैं कि अब प्लाज्मा डोनेट के लिए डोनर की भी किल्लत होने लगी है। प्लाज्मा किट तक की शॉर्टेज हो रही है। कई जगह इसके मनमाने रेट भी वसूले जा रहे हैं। इसी तरह से ट्रांसफ्यूजन के ही आठ हजार से 12 हजार रुपये तक चार्ज किए जा रहे हैं। यह तब है जब डोनर भी कहीं से अरेंज किया जा रहा है। अब जो डेंगू के नए मरीज हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं उनमें अधिकतर की प्लेटलेट्स कम मिल रहे हैं। कई हॉस्पिटल तो कम प्लेट्लेट्स वाले मरीजों को दाखिल तक नहीं कर रहे। ऐसी कई शिकायत अब रोजाना आने लगी हैं। खासकर पंचकूला और मोहाली में ऐसा आए दिन हो रहा है।

डेंगू का कहर कम नहीं हो रहा। रोजाना ट्राइसिटी में 200 तक केस आने लगे हैं। अकेले चंडीगढ़ में बुधवार को 41 नए डेंगू पॉजिटिव केस सामने आए। अभी तक 737 केस आ चुके हैं। अकेले अक्टूबर में अभी तक 653 केस मिल चुके हैं। चंडीगढ़ भी केस बढ़ने पर बाहरी मरीजों को आपात स्थिति में ही देखने की तैयारी कर रहा है। पहले ही दूसरे राज्यों को बेवजह मरीज रेफर नहीं करने के लिए लिखा जा चुका है।

डेंगू डेली रिपोर्ट

स्टेटस         बुधवार         अक्टूबर     कुल

डेंगू मामले     41         653         737

अन्य राज्यों से आए-- -- 202

मलेरिया -- -- 06

यहां मिला डेंगू लारवा

घर चेक किए 4920

कंटेनर चेक किए 7072     67 में लारवा मिला

कूलर चेक किए 1249     29 में लारवा मिला

ओवरहेड टैंक 2862         13 में लारवा, 39 बिना ढके मिले

होदी चेक             21    लारवा नहीं मिला

टायर चेक         284     तीन में लारवा मिला

दो चालान, 161 नोटिस किए जारी

जिनके यहां डेंगू का लारवा मिला उनमें से दो के चालान किए गए। अभी तक 458 चालान जारी हो चुके हैं। 160 को नोटिस जारी किया गया। अभी तक 8713 को ऐसे नोटिस दिए जा चुके हैं, जबकि एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ऐसे अभी तक 334 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 195 घरों में स्प्रे की गई। 104 जगहों पर दवाई डाली गई। शहर में अलग-अलग जगह फोगिंग की गई।

chat bot
आपका साथी