चंडीगढ़ के शरणजीत सिंह वर्ल्ड कराटे कन्फेडरेशन एशिया के अध्यक्ष बने, रोमानिया में हुए चुनाव के बाद मिली नई जिम्मेदारी

बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शरणजीत सिंह को विश्व कराटे परिसंघ एशिया का अध्यक्ष चुना गया है। सेक्टर-39 में रहने वाले शरणजीत को हाल ही में रोमानिया में हुए चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 07:45 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 07:45 AM (IST)
चंडीगढ़ के शरणजीत सिंह वर्ल्ड कराटे कन्फेडरेशन एशिया के अध्यक्ष बने, रोमानिया में हुए चुनाव के बाद मिली नई जिम्मेदारी
वर्ल्ड कराटे कन्फेडरेशन एशिया के अध्यक्ष चंडीगढ़ के शरणजीत सिंह।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शरणजीत सिंह को विश्व कराटे परिसंघ (डब्ल्यूकेसी)-एशिया का अध्यक्ष चुना गया है। सेक्टर-39 में रहने वाले शरणजीत को हाल ही में रोमानिया में हुए चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया है। बलराज सिंह, करणवीर सिंह, मनजीत सिंह, हरप्रीत कौर, युगेश बजाज, एकमवीर और गुरसेवक सिंह जैसे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के कई खिलाड़ियों ने शरणजीत सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी। वह पिछले चार वर्षों से बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं। वह अपने स्कूल के दिनों से ही मार्शल आर्ट के खिलाड़ी रहे हैं। फेडरेशन के कोच मुनीश कुमार, सुमन लता शर्मा, परदीप कौर, यशकमल शर्मा और स्वर्ण सिंह ने शरणजीत सिंह को उनके नए पद के लिए बधाई दी।

उन्हें फिलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया, ईरान, नेपाल, जापान, चीन, पाकिस्तान, सिंगापुर, श्रीलंका, बेल्जियम और हांगकांग जैसे देशों से भी बधाई संदेश मिले हैं। बुडो काई डू के राष्ट्रीय टूर्नामेंट उनकी देखरेख में आयोजित होते हैं। इस पहल से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए खिलाड़ी तैयार होते हैं, जो बदले में देश के लिए पदक लाते हैं। वह खिलाड़ियों के लिए ट्रैक सूट, किट और बैग प्रदान करने के लिए प्रायोजको का भी इंतजाम करते हैं गौरतलब है किप्रशिक्षण हेतु इंग्लैंड जाने को तैयार बुडो काई डू की टीम को हाल ही में शरणजीत सिंह की ओर से ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स किट प्रदान किए गए थे।

उन्होंने यूके जाने वाले तीन खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपये के चेक भी वितरित किए। वह भारत से बाहर जाने वाले खिलाड़ियों का सारा खर्च खुद वहन करते हैं और खिलाड़ियों को हर तरह से सपोर्ट करने के लिए उनका व्यक्तिगत तौर पर ध्यान रखते हैं। वह यह भी सुनिश्चित करते हैं कि खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट में जाने से पहले कोच मनजीत सिंह से अवश्य प्रशिक्षण लें। मंजीत सिंह खुद भी आगे की ट्रेनिंग के लिए यूके जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी