शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू का मोहाली में निधन, कोरोना से थे संक्रमित, CM ने जताया शोक

शहीद भगत सिंह के छोटे भाई कुलबीर सिंह के पुत्र अभय सिंह का शुक्रवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। अभय सिंह कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे और रिकवर नहीं हो पा रहे थे।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:47 PM (IST)
शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू का मोहाली में निधन, कोरोना से थे संक्रमित, CM ने जताया शोक
शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू की फाइल फोटो।

जेएनएन, चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू का शुक्रवार को निधन हो गया। वह मोहाली को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। अभय सिंह पिछले दिनों कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अभय सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी संधू के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

Saddened to know about the demise of Abhay Singh Sandhu Ji, nephew of Shaheed-e-Azam Bhagat Singh Ji who passed away after a long illness. My heartfelt condolences to his family. We will bear the expenditure incurred on his treatment. May Waheguru grant him eternal peace. pic.twitter.com/hVtcsKhOie

— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) May 14, 2021

यह भी पढ़ें: स्कूल में हो., लेख मत सुनाना., कॉलेज चले जाओ., ये हैं पाकिस्तान में बैठे तस्करों के कोडवर्ड, साबी से पूछताछ में हुआ खुलासा

अपने शोक संदेश में स्वास्थ्य मंत्री ने अभय संधू की एक समाज सेवीं के तौर पर बेमिसाल भूमिका को याद किया। संधू वैश्विक स्तर पर शहीद भगत सिंह की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर मेहनत कर रहे थे। अभय सिंह कुलबीर सिंह के पुत्र थे, जो शहीद भगत सिंह के छोटे भाई थे।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan से दो करोड़ का दान लेने पर पंथक विवाद, HSGPC व सिख संगठनों ने राशि वापस करने को कहा

अभय सिंह संधू शहीद-ए-आजम अपने पिता की तरह हमेशा राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखी फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग करते रहे, लेकिन उन्हें हमेशा निराशा हाथ लगी। शहीद-ए-आजम से जुड़ी फाइलों को हमेशा गोपनीय रखा गया। वह यह भी कहते थे कि उनके परिवार पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर रहती है। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए भी संघर्ष कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: सोनाली फोगाट और सपना चौधरी का मुकाबला, ममता का हुड्डा प्रेम, पढ़ें हरियाणा की और भी रोचक खबरें

यह भी पढ़ें: पंजाब के एक दर्जन गांवों की ग्राउंड रिपोर्ट, दिल्ली बार्डर से लौटकर किसान बन रहे सुपर स्प्रेडर

chat bot
आपका साथी