चंडीगढ़ में कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिना परमिशन घूमने वाले सात लोग गिरफ्तार, पुलिस ने की 188 की कार्रवाई

चंडीगढ़ में शाम 600 से सुबह 500 बजे तक शहर में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान बिना अनुमति बाहर घूमने वाले विभिन्न एरिया से सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस ने धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 04:29 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 04:29 PM (IST)
चंडीगढ़ में कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिना परमिशन घूमने वाले सात लोग गिरफ्तार, पुलिस ने की 188 की कार्रवाई
चंडीगढ़ में कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिना परमिशन घूमने वाले सात लोग गिरफ्तार।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से रोजाना नियमों में बदलाव कर सकती बढ़ाई जा रही है। बावजूद लोग नियम तोड़ने और संक्रमण से डर नहीं रहे हैं। नियम के अनुसार शाम 6:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक शहर में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान बिना अनुमति बाहर घूमने वाले विभिन्न एरिया से सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस ने धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया।

कर्फ्यू में पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई करने वाले थानों में सेक्टर 26 थाना पुलिस ने दो, सारंगपुर थाना पुलिस ने एक, मौली जागरण थाना पुलिस ने एक, मनीमाजरा थाना पुलिस ने एक और सेक्टर 31 थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

निजी संस्थान नहीं मान रहे प्रशासन के आदेश, पुलिस लाचार

प्रशासन ने सभी निजी संस्थानों को वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है। इसके बावजूद ज्यादातर निजी संस्थानों में सभी कर्मचारी रूटीन में काम कर रहे हैं। इसी वजह से सड़क और ऑफिस में भी भीड़ नजर आ रही है। जो कोरोना संक्रमण को बढ़ाने की वजह साबित हो सकती है। नियमों की पालना करवाने के लिए जिम्मेदार पुलिस की लापरवाही लोगों के सामने लाचार नजर आ रही है।

chat bot
आपका साथी