सीरो सर्वे के परिणाम बच्चों की वैक्सीनेशन में आएंगे काम

18 वर्ष से कम आयु वर्ग का सीरो सर्वे की चंडीगढ़ के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्टडी होगी। इस आयु वर्ग में अभी तक किसी को कोरोना वैक्सीन भी नहीं लगी है। ऐसे में सीरो सर्वे का परिणाम इस आयु वर्ग को भविष्य में वैक्सीनेट करने के लिए भी अहम होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:34 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:34 PM (IST)
सीरो सर्वे के परिणाम बच्चों की वैक्सीनेशन में आएंगे काम
सीरो सर्वे के परिणाम बच्चों की वैक्सीनेशन में आएंगे काम

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : 18 वर्ष से कम आयु वर्ग का सीरो सर्वे की चंडीगढ़ के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्टडी होगी। इस आयु वर्ग में अभी तक किसी को कोरोना वैक्सीन भी नहीं लगी है। ऐसे में सीरो सर्वे का परिणाम इस आयु वर्ग को भविष्य में वैक्सीनेट करने के लिए भी अहम होगा। पंजाब राजभवन में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में आयोजित कोविड वॉर रूम मीटिग के दौरान सीरो सर्वे पर यह चर्चा हुई। एक्सपर्ट ने बताया कि बच्चों पर ऐसा सर्वे पूरे देश में पहला बार पीजीआइ संस्थान चंडीगढ़ कर रहा है। यह सर्वे देश के दूसरे संस्थानों के काम भी आएगा। सर्वे रिजल्ट से इस आयु वर्ग को भविष्य में वैक्सीनेशन की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी, जिस तरह से तीसरी लहर में संभावना यही जताई जा रही है कि वैक्सीन नहीं लगे इस आयु वर्ग को संक्रमण चपेट में ले सकता है। पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट को रणनीति बनाने में यह मदद करेगा। बता दें कि चंडीगढ़ में पीजीआइ 18 वर्ष से कम और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-32 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का सीरो सर्वे कर रहा है। सीरो सर्वे का पूरा खर्च प्रशासन उठा रहा है।

अब 724 दिनों में केस हो रहे डबल

डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डा. अमनदीप कंग ने बताया कि अब चंडीगढ़ में रिकवरी रेट 97.7 फीसद है, जबकि मृत्युदर 1.3 फीसद है। वहीं अब संक्रमित मामले डबल होने का समय बढ़कर 724 दिन हो गया है। अब शहर में हालात बेहतर हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी