गृह मंत्रालय के निर्देश पर बढ़ी मेयर सहित भाजपा नेताओं की सुरक्षा

इस समय मेयर सहित भाजपा के सीनियर नेताओं के जहां जहां पर कार्यक्रम हो रहे हैं वहां पर पुलिस की सुरक्षा गृह मंत्रालय के निर्देश पर बढ़ाई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:37 PM (IST)
गृह मंत्रालय के निर्देश पर बढ़ी मेयर सहित भाजपा नेताओं की सुरक्षा
गृह मंत्रालय के निर्देश पर बढ़ी मेयर सहित भाजपा नेताओं की सुरक्षा

जासं, चंडीगढ़ : इस समय मेयर सहित भाजपा के सीनियर नेताओं के जहां जहां पर कार्यक्रम हो रहे हैं, वहां पर पुलिस की सुरक्षा गृह मंत्रालय के निर्देश पर बढ़ाई जा रही है। सेक्टर-48 की मोटर मार्केट के बाहर मेयर और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन पर जो हमला हुआ उस पर गृह मंत्रालय ने सख्ती दिखाई है। गृह मंत्रालय की ओर से यूटी प्रशासन से भी जवाब तलब किया गया है।

मालूम हो कि इस हमले को लेकर सांसद किरण खेर ने भी गृह मंत्रालय में शिकायत की थी। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेनी नड्डा को भी शिकायत करके चंडीगढ़ पुलिस की कारगुजारी पर नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद से अब जहां जहां पर मेयर रविकांत शर्मा के कार्यक्रम हो रहे हैं वहां पर 100 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी कार्यक्रम के शुरू होने से दो घंटे पहले ही तैनाती कर दी जाती है। इसलिए ही सड़क पर बेरिगेड्स लगाए जाते हैं।पार्टी हाईकमान की ओर से प्रशासन को कहा गया कि फिर से भाजपा नेताओं के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। इस घटना के बाद भाजपा ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद ही प्रशासन ने पंचकूला और मोहाली के साथ सुरक्षा और प्रदर्शनों को लेकर को-आडिनेशन बैठक भी की थी। 17 जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने मेयर रविकांत शर्मा और भाजपा नेता संजय टंडन की गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया था। इस घटना के बाद भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों को अगर इन गुंडों पर पुलिस अंकुश नहीं लगाती तो फिर हमारी पार्टी के कार्यकर्ता भी ऐसे अराजक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं। उनका कहना है कि जिस प्रकार उपद्रवियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने दिया गया, उनके ट्रैक्टरों से मार्केट के तीन रास्ते बंद करने दिए गए, उससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े होना स्वाभाविक है। एक दिन पूर्व पुलिस को सभी तथ्य उपलब्ध करवाने के बाद भी जिस प्रकार की लापरवाही पुलिस द्वारा बरती गई है, उसका परिणाम जानलेवा हमले के रूप में हुआ। इस समय मेयर की ओर से उद्घाटन कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस कारण पुलिस सुरक्षा बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी