वार्ड पार्षद पर पिक एंड चूस नीति अपनाने का आरोप

सेक्टर-37 वार्ड नंबर 8 के लोगों ने कम्युनिटी सेंटर की मेंबरशिप के लिए एरिया पार्षद पर पिक एंड चूस की नीति अपनाने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Feb 2018 09:39 PM (IST) Updated:Sat, 03 Feb 2018 09:39 PM (IST)
वार्ड पार्षद पर पिक एंड चूस नीति अपनाने का आरोप
वार्ड पार्षद पर पिक एंड चूस नीति अपनाने का आरोप

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सेक्टर-37 वार्ड नंबर 8 के लोगों ने कम्युनिटी सेंटर की मेंबरशिप के लिए एरिया पार्षद पर पिक एंड चूस की नीति अपनाने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पार्षद अरुण सूद अपने चहेतों को मेंबरशिप दे रहे हैं, जबकि बाकी के लोगों को नजरअंदाज कर रहे हैं। जिसके खिलाफ वे सलाहकार को भी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी पंकज गुप्ता ने बताया कि सलाहकार ने कम्युनिटी सेंटर की मेंबरशिप पर रोक लगा दी थी, लेकिन बावजूद इसके एरिया पार्षद सेक्टर-37 के कम्युनिटी सेंटर के लिए मेंबरशिप दे रहे हैं। मेंबरशिप में वे वार्ड के सभी लोगों को नजरअंदाज कर रहे हैं और अपने खास लोगों को ही महत्व दे रहे हैं। इस संबंध में एरिया पार्षद अरुण सूद ने कहा कि मेंबरशिप की एक प्रक्रिया है और उसकी पालना की गई है। जिन लोगों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें ही मेंबरशिप दी गई है।

chat bot
आपका साथी