सेक्टर-27 वर्किग वूमेन हॉस्टल नगर निगम पंचकूला को सौंपा

सेक्टर-27 में तैयार वर्किग वूमेन हॉस्टल नगर निगम पंचकूला को सौंप दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:55 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:55 PM (IST)
सेक्टर-27 वर्किग वूमेन हॉस्टल नगर निगम पंचकूला को सौंपा
सेक्टर-27 वर्किग वूमेन हॉस्टल नगर निगम पंचकूला को सौंपा

जागरण संवाददाता, पंचकूला : सेक्टर-27 में तैयार वर्किग वूमेन हॉस्टल नगर निगम पंचकूला को सौंप दिया गया है। हॉस्टल नगर निगम के अधीन आने के बाद मेयर कुलभूषण गोयल ने हॉस्टल का निरीक्षण किया। मेयर ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को यहां कमरे किराए पर दिए जाएंगे, जिसकी दरें जल्द ही तय कर दी जाएंगी। कुलभूषण गोयल ने कहा कि बढि़या हॉस्टल तैयार हो गया है और अब कामकाजी महिलाएं आराम से यहां रह सकती हैं। उन्होंने निगम के अधिकारियों को हॉस्टल के अच्छे ढंग से रखरखाव के निर्देश दिए।

यह हॉस्टल डेमोस्ट्रेशन हाउसिग प्रोजेक्ट (जी प्लस-3) के तहत कामकाजी महिलाओं के लिए बनाया गया है। हॉस्टल का निर्माण बीएमटीपीसी ने मैसर्ज निपानी इंफ्रा एंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से करवाया गया है। बीएमटीपीसी के सीनियर सिविल इंजीनियर विनोद कुमार जैन ने यह हॉस्टल नगर निगम के जेई रोहित सैनी को हैंडओवर किया।

इस हॉस्टल के निर्माण में लाइट गेज स्टील फ्रेम (एलजीएचपी) का प्रयोग किया गया है। फाइबर सीमेंट बोर्ड लगाए गए हैं। हॉस्टल में 40 कमरे बनाए गए हैं, जिसमें बाथरूम और किचन साथ में है। हॉस्टल में कॉमन डाइनिग रूम, डे केयर सेंटर, मेडिकल रूम, गेस्ट रूम और लांड्री भी बनाई गई है। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम और सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। 2016 स्क्वेयर मीटर एरिया में यह होटल तैयार किया गया है। हॉस्टल पर 521 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इसका निर्माण जुलाई 2020 में शुरू किया गया था, जोकि मई 2021 में तैयार हो गया था। इस हॉस्टल के निर्माण का सारा खर्चा केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने उठाया है। इसका डिजाइन बिल्डिग मैटेरियल्स एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन काउंसिल द्वारा बनाया गया था। इस अवसर पर पार्षद जय कौशिक, एसई विजय गोयल, एक्सइएन संजीव गुप्ता, जेई रोहित सैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी