वाहन चोर गैंग के दो सदस्य सहित स्क्रैप डीलर गिरफ्तार

इंटरस्टेट में चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो सदस्यों सहित एक स्क्रैप डीलर को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान पंजाब के लुधियाना में रहने वाले 52 वर्षीय असलम अमरोहा निवासी स्क्रैप डीलर 55 वर्षीय खलील अहमद और यूपी के बदायूं के रहने वाले 36 वर्षीय अबरार खान के तौर पर हुई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:47 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:47 PM (IST)
वाहन चोर गैंग के दो सदस्य सहित स्क्रैप डीलर गिरफ्तार
वाहन चोर गैंग के दो सदस्य सहित स्क्रैप डीलर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : इंटरस्टेट में चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो सदस्यों सहित एक स्क्रैप डीलर को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान पंजाब के लुधियाना में रहने वाले 52 वर्षीय असलम, अमरोहा निवासी स्क्रैप डीलर 55 वर्षीय खलील अहमद और यूपी के बदायूं के रहने वाले 36 वर्षीय अबरार खान के तौर पर हुई हैं। तीनों आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के आठ मोटरसाइकिल और दो कारें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपितों से कुछ छह मामले सुलझाने का दावा किया है।

एसपी क्राइम मनोज कुमार मीणा के निर्देशानुसार 9 सितंबर को इंस्पेक्टर हरिदर सेखों अपनी टीम सहित साउथ डिवीजन में पेट्रोलिग कर रहे थे। इस दौरान मिली गुप्त सूचना पर चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो आरोपितों को दबोच लिया। आरोपित मलोया में रहने वाले एक स्क्रैप डीलर को बुलेट बेचने के फिराक में जा रहे थे। सेक्टर-39 जीरी मंडी के समीप काबू दोनों आरोपितों की निशानदेही पर तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने कबूला है कि मनीमाजरा एरिया में 28 अगस्त और सेक्टर-3 थाना एरिया में 29 जून को गहने चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था।

चोरी के वाहन स्क्रैप डीलर के माध्यम से बेचते थे

पूछताछ में मिला कि आरोपित अबरार खान के खिलाफ करीब 16 और असलम पर एक वाहन चोरी का केस दर्ज है। असलम की मदद से वाहन चोरी कर एकांत एरिया में छुपा देते थे और जिसे बाद में स्क्रैप डीलर के माध्यम से बेचते थे।

chat bot
आपका साथी