चंडीगढ़ में स्कूल तो खुले लेकिन खेल गतिविधियां अभी भी बंद, अधिकारी दे रहे गोलमोल जवाब

शहर में सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू हो गई लेकिन स्कूल के मैदान अभी भी बंद है। स्कूल में खेल गतिविधियां अभी तक शुरू नहीं हो पाई है जबकि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी खुल चुके हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 02:47 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 02:47 PM (IST)
चंडीगढ़ में स्कूल तो खुले लेकिन खेल गतिविधियां अभी भी बंद, अधिकारी दे रहे गोलमोल जवाब
चंडीगढ़ के स्कूलों में अभी खेल गतिविधियों पर रोक है। (फाइल फोटो)

सुमेश ठाकुर, चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थमने के बाद शहर के सरकारी स्कूल खुल चुके हैं। हालंकि अभी नौवीं से बारहवीं कक्षा के स्टूडेंट्स को ही स्कूल बुलाया जा रहा है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ाई तो शुरू हो गई हैं लेकिन खेल गतिविधियां अभी भी बंद हैं। स्कूलों के खेल मैदान अभी भी सूने पड़े हैं। जबकि राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर सभी तरह की खेल मुकाबले हो रहे हैं। बावजूद चंडीगढ़ के स्कूलों में ऐसा अभी तक नहीं हो पाया है। 

चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम ने शहर के सरकारी स्कूलों में बने प्ले ग्राउंड को स्थानीय बच्चों के खेलने के लिए खोला था। कोरोना के चलते स्कूल बंद हुए तो खेल के मैदान भी बंद कर दिए गए। इस समय कोरोना के मामले थम गए हैं, लेकिन बच्चे अभी भी प्ले ग्राउंड में जाने के लिए गेट खुलने के इंतजार में हैं। स्कूल प्रिंसिपल से लेकर अधिकारी तक मामले में कुछ भी बोलने से हिचक रहे हैं। स्कूल प्रिंसिपल्स की मानें तो अभी स्कूल ग्राउंड खोलने के निर्देश जारी नहीं हुए हैं। यह निर्देश विभाग जारी करेगा। अभिभावकों की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी को ग्राउंड खोलने संबंधी स्पष्टीकरण मांग चुके हैं लेकिन कोई जबाव नहीं मिल रहा। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी प्रभजोत कौर का कहना है कि ग्राउंड खोलने के आदेश विभाग के डायरेक्टर और सचिव करेंगे। वहीं, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने मामले में चुप्पी साधे हुए हैं और शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह को मामले की जानकारी नहीं है।

शहर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खिलाड़ियों के लिए खुले

कोरोना की दूसरी लहर के बाद शहर के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खिलाड़ियों के लिए खुल चुके हैं। सुबह शाम यहां खिलाड़ी प्रेक्टिस करने पहुंच रहे हैं। बावजूद स्कूलों के मैदानों को अभी तक बंद रखा गया है। किसी भी स्कूल में स्टूडेंट्स को खेल के मैदान में जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके अलावा स्कूल कैंपस के अंदर बने हुए स्पोटर्स कांप्लेक्स भी बंद पड़े हैं। शहर के स्कूलों में सिर्फ ऑफलाइन पढ़ाई ही शुरू की गई है। इसके अलावा अन्य गतिविधियां अभी भी बंद है।

स्थानीय बच्चे है परेशान

स्कूल के ग्राउंड बंद होने के चलते स्थानीय बच्चे परेशान हैं। बच्चों की माने तो प्रशासन द्वारा तैयार पार्कों में भी खेलने पर प्रतिबंध है। अब स्कूल के गेट के अंदर भी जाने नहीं दिया जाता तो आखिर हम खेलें कहां।

chat bot
आपका साथी